धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत, शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों में दो ने कूदकर बचाई जान

The driver died on the spot when the tractor overturned in Dhamtari, two of the three friends going to the wedding ceremony saved their lives by jumping

धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत, शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों में दो ने कूदकर बचाई जान

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य साथियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. यह घटना बोरई थाना क्षेत्र के मामला कसपुर और नवागांव के बीच का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन दोस्त ट्रैक्टर पर सवार होकर एक शादी में शामिल होने जा रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. जिससे चालक संजू नेताम ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर बोरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को बल्ली के सहारे उठाया गया. चालक का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
मृतक और उसके साथी बस्तर जिले के छोटे मालगांव के रहने वाले हैं और बोरिंग के काम के लिए कसपुर बेलर क्षेत्र में आए हुए थे. शनिवार रात करीब 8 बजे वे ट्रैक्टर से नवागांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खेत में पलट गया. जिससे चालक संजू नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके दोनों साथी समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बोरई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और अंधेरे में असंतुलन दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB