पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार करने पर पति को आया गुस्सा, किचन में जाकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी ने किया सरेंडर
The husband got angry when his wife refused to make tea, went to the kitchen and attacked her with an axe and killed her, the accused surrendered
बालोद : बालोद जिले से हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है. मामला बालोद के सांगली गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव में सुबह करीब 5 बजे आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को देखा फौरन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक महिला की मां ने बताया कि पति केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने को कहा. ईश्वरी साहू रसोई के अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. घर के दोनों बच्चे और वह दरवाजा खटखटाते रहे. बहुत कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही. केवल साहू ने धारदा हथियार से उसपर हमला कर दिया. पत्नी पर हमला करने के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया.
घटना की खबर फौरन लड़के के मां-पिताजी को दी गई. घायल ईश्वरी साहू को धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया, जब केवल साहू को पत्नी की मौत की खबर लगी तो आरोपी ने कंवर चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इस मामले को लेकर कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि सांगली गांव के ईश्वरी साहू और केवल साहू के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था. शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर केवल चंद ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पति ने थाने आकर सरेंडर कर दिया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



