गर्भवती बेटी से मिलने गुजरात जाने निकली मां को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, बेटे को नहीं आई खरोंच, नानी बनने की हसरत रह गई अधूरी

The mother who had set out to Gujarat to meet her pregnant daughter was crushed by a speeding trailer the son was not scratched the desire to become a grandmother remained unfulfilled

गर्भवती बेटी से मिलने गुजरात जाने निकली मां को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, बेटे को नहीं आई खरोंच, नानी बनने की हसरत रह गई अधूरी

रतनपुर : गर्भवती बेटी की तिमारदारी के लिए गुजरात जाने निकली मां को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने कुचल दिया. महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना में समीप खड़े बेटे को खरोंच तक नहीं आई. मर्ग कायम कर पुलिस घटना की जांच कर रही है.
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदहा निवासी अमर बाई उम्र 55 साल के पति की बेटी और दामाद गुजरात में रहते हैं. उसकी बेटी इन दिनों उम्मीद से है. बेटी ने तिमारदारी के लिए अपनी मां को गुजरात बुलाया था. रविवार की सुबह अमर बाई अपने बेटे पंकज के साथ गुजरात जाने के लिए निकली थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए वह बस का इन्तजार करते खंडोबा मंदिर के सामने रोड के किनारे खड़ी थी. इसी दौरान रतनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे कुचल दिया.
महिला को कुचलते हुए रोड किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे में उसका बेटा पंकज बाल-बाल बच गया. आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की खबर 112 में दी. लोगों की मदद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर पर पुलिस मर्ग दर्ज कर लिया है.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रेलवे स्टेशन से महिला को बेटे के साथ गुजरात के लिए रवाना होना था. सुबह आठ बजे उसकी ट्रेन थी. परिजन बाइक से उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने जाने वाले थे. घर से निकलने से पहले लोकेशन पता करने पर पता चला कि ट्रेन दो घंटे देरी से है. इस पर उन्होंने सिटी बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने की योजना बनाई. मां-बेटे दोनों सिटी बस का इन्तजार करते खंडोबा मंदिर के सामने खड़े थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb