सगी मां ने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े पुत्र का कत्ल कर जमीन में गाड़ दिया, अब घर को खोदने की तैयारी, आठ माह बाद खुलासा

The real mother along with her middle son and second husband murdered her elder son and buried him in the ground, now preparations are being made to dig the house, revealed after eight months

सगी मां ने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े पुत्र का कत्ल कर जमीन में गाड़ दिया, अब घर को खोदने की तैयारी, आठ माह बाद खुलासा

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां 8 महिना पहले एक सगी मां ने मंझले बेटे और दूसरे पति के साथ मिलकर अपने बड़े बेटे को मारकर जमीन में गाड़ दिया. गांव के युवक ने शिकायत की. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत चारपारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक युवक की अचानक संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. लेकिन परिजनों ने न तो पुलिस को खबर दी और न ही किसी तरह की अंतिम क्रिया सार्वजनिक रूप से की. गांव के लोगों को जब इस बात की भनक लगी कि युवक की मौत सामान्य नहीं थी. बल्कि उसे मारकर गुपचुप तरीके से दफनाया गया है तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की.
युवक ने शिकायत में बताया है कि गांव की ही महिला सरिता भारती ने अपने बड़े बेटे संदीप भारती को अपने मंझले बेटे कारण भारती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद रंजीत भारती (वर्तमान पति) के साथ मिलकर बेटे को घर में गाड़ दिया.
शिकायत मिलने के बाद सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर अपनी टीम मौके पर पहुंचे. और हालात का जायज़ा लिया. चूंकि मामला हत्या का हो सकता है और शव को घर में दफनाने की बात सामने आ रही है. इसलिए पुलिस ने प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया शुरु कर दी है. एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद अब उस स्थान पर खुदाई कर शव निकाला जाएगा. जहां शव को दफनाए जाने की आशंका जताई गई है.
मालखरौदा थाना प्रभारी सतरुपा तारम ने बताया कि शिकायत मिली है. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.
इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई. तो पूरे गाँव में डर और दहशत का माहौल बन गया है. लोग इस तरह की घटना से हैरान हैं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या के कारणों और दोषियों की तलाश में जांच शुरु कर दी गई है. एफएसएल टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है. ताकि सबूतों को सही ढंग से इकठ्ठा किया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB