डिमांड पूरी होने के बाद भी नहीं हुआ काम तो किसान ने रिश्वत के नोट गिनते पटवारी का वीडियो वायरल कर दिया, राजस्व विभाग में हड़कंप

The work was not done even after the demand was met, the farmer made the video of the Patwari counting the bribe notes go viral, causing a stir in the Revenue Department

डिमांड पूरी होने के बाद भी नहीं हुआ काम तो किसान ने रिश्वत के नोट गिनते पटवारी का वीडियो वायरल कर दिया, राजस्व विभाग में हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर जिला में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पचरा में पटवारी पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. ग्रामीण से पट्टे की जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. ग्रामीण ने 30 हजार रुपये दे भी दिया. लेकिन जब रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हुआ. तो वह परेशान होकर मामले की शिकायत कोटा एसडीएम से की है. पूरा मामला जिले के रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा का है.
इस बीच पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अधिकारी मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं. रतनपुर तहसील के ग्राम पचरा निवासी केवल दास मानिकपुरी के पिता स्व दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था.
जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए पटवारी अनिकेत साव ने पहले तो ₹60,000 की डिमांड रखी. बाद में 26 दिसंबर 2024 को पटवारी ने अपने घर पर ₹30,000 नगद ले लिया.
इसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पटवारी की हरकतों से परेशान ग्रामीण भी इन सबूतों को लेकर एसडीएम के पास शिकायत करने के लिए पहुंच गया. कोटा के एसडीएम से इसकी शिकायत भी हुई है. बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने और शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI