राजिम की ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी, सोने की चेन लेकर युवक फरार, घटना सीसीटीवी में कैद, चोर की तलाश जारी
Theft in broad daylight at a jewellery shop in Rajim, youth absconded with a gold chain, incident captured on CCTV, search for the thief continues
गरियाबंद/राजिम : राजिम से बड़ी खबर आ रही है. जहां एक युवक दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। दरअसल, शनिवार की दोपहर एक अज्ञात युवक ओम ज्वेलरी शॉप में खरीदारी करने आया था। दुकानदार उसे सोने के आभूषण दिखाने लगा. इसी बीच मौके की ताक में बैठा युवक दुकान से आभूषण लेकर भाग निकला। पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम के गोवर्धन चौक के पास प्रभात सोनी और उनके भाई की ओम ज्वेलर्स में शनिवार की दोपहर करीब 3.20 बजे एक युवक दुकान पर सोना खरीदने पहुंचा. प्रभात सोनी दुकान पर मौजूद था. उसका भाई किसी काम से बाहर गया हुआ था. प्रभात शोकेस से एक चेन निकालकर उसे दिखाया. लेकिन युवक को चेन पसंद नहीं आई, इसके बाद वह दूसरी चेन निकालने के लिए जैसे ही झुका तभी युवक चेन लेकर भाग गया.
दुकानदार ने फौरन उसका पीछा करना शुरु कर दिया. लेकिन चंद सेकंड में चोर नजरों से ओझल हो गया.
दुकानदार ने बताया कि चोरी हुई चेन सवा चार ग्राम के आसपास थी. आरोपी दुकान के बाहर अपनी बाइक पर चाबी लगाकर रखा था. चोरी के बाद उसने फौरन बाइक स्टार्ट की और नवापारा की तरफ भागने लगा. जिसके बाद दुकानदार ने बस स्टैंड तक उसका पीछा किया. लेकिन चोर उनकी पहुंच से दूर हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तरह दिनदहाड़े हुई घटना से ज्वेलरी व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.
फ़िलहाल चोर की पहचान नहीं हो पाई है.
घटना की खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



