ठेला चालक की सड़क हादसे में मौके पर दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मारकर 7 किमी तक घसीटा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Thela driver died on the spot in a road accident, a speeding Brezza car hit him and dragged him for 7 km, villagers blocked the road

ठेला चालक की सड़क हादसे में मौके पर दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मारकर 7 किमी तक घसीटा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायपुर : राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर सारागांव के पास देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ठेला चालक की मौत हो गई. तेज रफ्तार से आ रही एक ब्रिजा कार ने सड़क पार कर रहे ठेला चालक को जोरदार टक्कर मारी और उसे करीब तीन किलोमीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया. घटना का यह दिल दहला देने वाला हादसा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 जून की आधी रात ब्रेजा कार तेज रफ्तार से रायपुर से बलौदाबाजार की तरफ आ रही थी. इस समय पर सड़क पार कर रहे ठेला चालक रमेशू साहू उम्र 55 साल निवासी सारागांव को चालक ने बुरी तरह टक्कर मारी.
तेज रफ्तार के कारण कार ने ठेले को भी पीछे खींचते हुए चालक को साथ ले लिया. वाहन करीब 3 किमी दूर तक चलता रहा. जहां बंद मोड़ के पास ठेला चालक सड़क से गिर गया. गंभीर रुप से घायल हालत में रमेशू साहू को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे की खबर मिलने पर पास के सारागांव तथा खरोरा थाना क्षेत्र के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने देखा कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था. गुस्साए ग्रामीणों ने फौरन रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर चक्का जाम कर दिया और खरोरा पुलिस चौकी का घेराव किया. उन्होंने पुलिस को सुबह 6 बजे तक आरोपी चालक को धर दबोचने का अल्टीमेटम दिया. धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय सीमा तक कार्रवाई न हुई. तो वे और कड़े आंदोलन करेंगे.
ग्रामीणों ने सड़क पर ही उस ब्रिजा कार को पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे बाद में खरोरा थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया. वाहन के कागजात जांचने पर पता चला कि कार गुरुचरण ज्वेलर्स, खरोरा के मालिक सतवीर सिंह चावला के नाम पर पंजीकृत है. हालांकि पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान और वाहन चलाने की वैधानिक अनुमति के बारे में भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB