हसदेव नदी में डूबने से 3 स्कूली बच्चों की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद, पुरे गांव में पसरा मातम, परिजनों को मिलेगा 4- 4 लाख मिलेगा मुआवजा
Three schoolchildren drowned in the Hasdeo River, their bodies recovered 24 hours later, and the entire village was plunged into mourning. Their families will receive 4 lakh rupees in compensation.
जांजगीर-चांपा : जिले के चरौदा क्षेत्र में स्थित लोकप्रिय पिकनिक स्थल हनुमान धारा त्रिदेव घाट के पास तीन बच्चे रुद्र, युवराज और नेलशन लापता हो गए. तीनों बच्चे क्रमशः 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्र हैं और मनका पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं. तीनो बच्चों के शव को SDRF की टीम ने 5 घंटों के अंदर खोज निकाला है. जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए BDM अस्पताल में भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने से तीनों दोस्त अपने अपने सायकल से सुबह करीब 10 बजे हनुमान धारा नहाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की. जहां मोबाईल लोकेशन से बच्चों का पता चला है. तलाशी के दौरान तीनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें त्रिदेव घाट के पास मिलीं.
खबर मिलते ही चाम्पा पुलिस, SDRF टीम, और SDM पवन कोसमा भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. बच्चों की खोजबीन के लिए हसदेव नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. ताकि तलाशी अभियान तेज किया जा सके. रात होने से रेस्क्यू काम को रोक दिया गया. गुरुवार की सुबह 6 बजे से तलाशी शुरु की गई. जिसमें घटना स्थल के 50 मीटर दूर तीनो का शव नदी के अंदर से बाहर निकाला गया.
जिसके बाद तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. SDM पवन कोसमा ने कहा कि तीनो को आकस्मिक मृत्यु से मिलने वाली 4- 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. डूबने क्षेत्र वाली जगहों पर दुर्घटना जन वाली बोर्ड लगाया जाएगा ताकि भविष्य में दोबारा यह घटना ना हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



