Sorry लिखा व्हाट्सएप स्टेटस में और फंदे पर झूला युवक, गांव में शोक का माहौल, 5 बहनों के इकलौते भाई ने किस दबाव में लगाई फांसी?

Wrote sorry in WhatsApp status and young man hanged himself, atmosphere of mourning in the village, under what pressure did the only brother of 5 sisters commit suicide?

Sorry लिखा व्हाट्सएप स्टेटस में और फंदे पर झूला युवक, गांव में शोक का माहौल, 5 बहनों के इकलौते भाई ने किस दबाव में लगाई फांसी?

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. देवभोग थाना क्षेत्र के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोडा में 27 साल के यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 के किनारे नीम के पेड़ पर लटका मिला. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक यशवंत ध्रुव बुधवार (10 दिसंबर) की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। तो परिवार ने उसकी तलाश शुरु की. हालांकि देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था.
​गुरुवार की सुबह जब गांव के लोग मॉर्निंग वॉक (सुबह की सैर) के लिए निकले. तो उन्होंने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा.
यशवंत ने दोपहर 12:19 बजे व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you” लिखकर अपना आखिरी संदेश छोड़ा था. कुछ घंटों बाद करीब 3 बजे उसका शव पेड़ पर देखा गया. स्टेटस से साफ है कि युवक किसी गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था.
ग्रामीणों और परिजनों ने शव देखकर फौरन देवभोग पुलिस को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के मुताबिक घटनास्थल से पंचनामा, मोबाइल स्टेटस व कॉल डिटेल, पेड़ की स्थिति और जमीन के निशान सहित जरुरी सबूत जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.
यशवंत ध्रुव अपने परिवार में पांच बहनों का इकलौता भाई था. ​यशवंत के पिता की 6 साल पहले मौत हो चुकी थी. यशवंत अपने माता और पांच बहनों के बीच इकलौता सहारा था. उसके इस आत्मघाती कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
महत्वपूर्ण सूचना
अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा है. तो कृपया तत्काल सहायता लें भारत में कई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं. जैसे किरण (KIRAN) हेल्पलाइन 1800-599-0019। जीवन अमूल्य है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t