नवापारा की हनुमान जयंती शोभायात्रा में धारदार चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, दोनों आरोपियों से हथियार बरामद

Two criminals were arrested with sharp knives during the Hanuman Jayanti procession in Navapara. Action was taken under the Arms Act and weapons were recovered from both the accused.

नवापारा की हनुमान जयंती शोभायात्रा में धारदार चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, दोनों आरोपियों से हथियार बरामद

नवापारा : रायपुर जिला में गोबरा नवापारा में हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने नवापारा थाने में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अप्रैल को शोभायात्रा में ड्यूटी के दौरान पुलिस को खबर मिली कि काली मंदिर नवापारा के पास एक युवक चाकू लेकर संदिग्ध हालत में खड़ा है. इस खबर पर पुलिस टीम ने कुश निषाद उर्फ छोटकू उम्र 20 साल निवासी लटर्रा पारा को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ.
इसी तरह दूसरी कार्रवाई सदर रोड नवापारा पर की गई. जहां लोकेश निषाद उम्र 22 साल को भी संदिग्ध हालत में चाकू के साथ पकड़ा. पूछताछ में दोनों आरोपियों के पास हथियार रखने के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. पुलिस ने दोनों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है. इस दौरान अपराधिक मंशा रखने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t