शादी के दो महीने बाद टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, से#स की डिमांड, फोन और सोशल मीडिया पर आरोपी ने भेजी अपनी न्यूड फोटो
Two months after marriage, a female Tourism Board official was sexually assaulted, demanded sex, and sent nude photos of herself via phone and social media.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में पदस्थ महिला अधिकारी से अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने फोन कॉल के जरिए न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि विरोध करने पर अपनी नग्न तस्वीर भी व्हाट्सएप पर भेज दी. पीड़िता की शिकायत पर टिकरापारा थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
फोन कॉल पर की अश्लील मांग
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल और 4 मई की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया आरोपी ने फोन पर अश्लील बातें करते हुए सेक्स की डिमांड की और निजी जीवन से जुड़े आपत्तिजनक सवाल पूछे. और सेक्स की डिमांड की.
विरोध करने पर भेजी नग्न फोटो
महिला अधिकारी ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद 4 मई को दोबारा कॉल और व्हाट्सएप कॉल किए गए. कॉल रिसीव नहीं करने पर आरोपी ने अपनी अश्लील नग्न तस्वीर व्हाट्सएप पर भेज दी. जिससे पीड़िता और ज्यादा मानसिक रूप से परेशान हो गईं.
मानसिक तनाव, वैवाहिक जीवन पर असर
पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वे मानसिक रूप से काफी आहत हैं. उनकी शादी को अभी दो महीने ही हुए हैं और इस तरह की हरकतों का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ रहा है.
स्क्रीनशॉट के साथ दर्ज कराई शिकायत
महिला अधिकारी ने आरोपी द्वारा भेजे गए मैसेज और फोटो के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज कर लिया है.
पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा
टिकरापारा पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है. मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रेल के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
साइबर अपराध को लेकर सतर्कता जरुरी
इस घटना ने एक बार फिर साइबर और फोन आधारित अपराधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है. पुलिस ने आम लोगों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि ऐसे मामलों में फौरन शिकायत दर्ज कराएं और किसी भी तरह की धमकी या उत्पीड़न को नजरअंदाज न करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



