रायपुर ग्रामीण में बड़ी लूट, ज्वेलरी स्टोर के मैनेजर पर तलवार से हमला, हालत नाजुक, 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश फरार
Major robbery in Raipur rural area: Jewellery store manager attacked with sword, critical; bike-borne criminals escape with bag containing gold and silver worth Rs 1 crore.
रायपुर/खरोरा : छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर ग्रामीण जिले खरोरा इलाके में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. बदमाशों ने मंगलवार की शाम खरोरा के महावीर ज्वेलर्स के नरदहा स्थित ब्रांच के मैनेजर पर हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट लिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर टीकाराम शर्मा रायपुर के नरदहा स्थित ब्रांच से दुकान बंद कर बाइक से खरोरा लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब साढ़े 7 बजे रास्ते में बिजली कड़की तो वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए. इलाके में बिजली गुल थी. इसके बाद वे आगे बढ़े तो दो-तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया.
सिर पर डंडे से वार की वजह से वे गिर गए और बेहोश हो गए. हमले के बाद बदमाश मैनेजर के पास मौजूद झोला छीनकर फरार हो गए. झोले में करीब 350 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नकदी रकम रखी थी. कुल लूट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
वारदात की खबर मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. रायपुर ग्रामीण की एसपी मनीषा ठाकुर रावटे और रायपुर सिटी के डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को लेकर कुछ शक भी जता रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. फिलहाल घायल मैनेजर का इलाज जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
बता दें कि पीड़ित का नाम टीकाराम शर्मा है. जो ‘महावीर ज्वैलर्स’ में मैनेजर के तौर पर काम करते हैं. यह दुकान जैन परिवार द्वारा संचालित है और इलाके में इसकी दो ब्रांच हैं. हमले में टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में यह वारदात प्लानिंग के तहत की गई लग रही है. क्योंकि बदमाशों को पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



