रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 50 हजार, सुसाइड के पहले सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, हिरासत में दो सगे भाई लक्ष्मण और रवि

Demanded 50 thousand rupees by threatening to implicate in rape case, sanitation worker made video before suicide, two real brothers Laxman and Ravi in ​​custody

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 50 हजार, सुसाइड के पहले सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, हिरासत में दो सगे भाई लक्ष्मण और रवि

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा के सफाई कर्मचारी धन्नू यादव की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर को हिरासत में लिया है. दरअसल प्रताड़ना से परेशान होकर सफाईकर्मी ने 12 सितंबर को पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.
खुदकुशी से पहले सफाईकर्मी ने वीडियो बनाकर प्रताड़ना का आरोप लगाया. आरोप है कि सफाईकर्मी से 50 हज़ार रुपये की मांग की जा रही थी और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी देकर उसे परेशान किया जा रहा था. साथ ही नौकरी से निकालने की भी धमकी दी गई थी. इन बातों से परेशान होकर सफाईकर्मी ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मोबाइल में मिले वीडियो और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर को हिरासत में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t