तौलाई में गड़बड़ी-धान में नमी और समिति में अव्यवस्था, कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, इधर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

Weighing irregularities, moisture in paddy and chaos in the committee, Collector Uike reprimanded, show cause notice issued to the committee manager

तौलाई में गड़बड़ी-धान में नमी और समिति में अव्यवस्था, कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, इधर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

गरियाबंद : कलेक्टर उइके ने गरियाबंद तहसील के ग्राम मरौदा के धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान आवक रजिस्टर पंजी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, किसानों के ऋण पुस्तिका की जानकारी, आर्द्रतामापी यंत्र, पुराने, नये बारदाने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा की. और धान बेचने की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में किसानों से जानकारी ली.
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में खुद बोरो में रखे धान के नमी स्तर आर्द्रतामापी यंत्र से जांचा और भरे हुए धान बोरों के वजन दोबारा कराया. इस पर तौल में सही वजन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने समिति के कर्मचारियों को किसानों के धान निर्धारित मात्रा में तौलने के निर्देश देते हुए कहा कि धान तौलने, भरने, स्टेकिंग करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
रोजाना धान खरीदी होने के बादउसे सिलाई कर स्टेकिंग कराएं. जहां कहीं अनियमितता है. उसे सुधार करें. उन्होंने संबंधित अधिकारी को स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिया.
कलेक्टर बीएस उइके ने मरौदा धान खरीदी केन्द्र में खुद नमी मापक यंत्र से धान की नमी मापकर देखा. साथ ही धान की बोरियों में भी हाथ लगाकर नमी आदि की जांच की. उन्होंने अपने सामने ही धान तौलाई का अवलोकन किया.
मौके पर तौलाई में गड़बड़ी, धान में नमी एवं समिति में सुचारु व्यवस्था नहीं होने पर मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया.
कलेक्टर ने कहा कि किसानों से धान खरीदी पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने कहा कि धान बेचने में किसानों को किसी भी परेशानी न हो. इसे सुनिश्चित किया जाए. इस दौरान एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t