मवेशी को बचाने की कोशिश में पेड़ में जा टकराई तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत, 2 युवतियों समेत तीन की हालत नाजुक, जिम्मेदार कौन?

While trying to save a cattle, a speeding car rammed into a tree, driver died, condition of three including two girls is critical, who is responsible?

मवेशी को बचाने की कोशिश में पेड़ में जा टकराई तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत, 2 युवतियों समेत तीन की हालत नाजुक, जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर : बिलासपुर-सकरी रोड पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पेड़ से चिपक गई और उसमें सवार चारों लोग घंटों तक अंदर फंसे रहे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला. इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है.
मिली जानकारी के मुताबिक घुरु निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी और बेलतरा के धौंरा मोड़ की रहने वाली सरोज राज मुंगेली नाका चौक के पास ढाबा सिंह होटल में काम करती है. दोनों की दोस्ती घुरु निवासी जय यादव और रितेश श्रीवास्तव से थी. बुधवार रात होटल का काम खत्म करने के बाद चारों ने घूमने का प्लान बनाया. इसके बाद रितेश अपनी कार लेकर आया और दोनों युवतियों के साथ जय यादव को लेकर कोटा रोड की तरफ निकल पड़ा.
करीब रात 2:30 बजे वे शहर लौट रहे थे. तभी सकरी-बिलासपुर रोड पर उनकी कार के सामने अचानक मवेशी आ गए. उन्हें बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जोरदार टकरा गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से पेड़ से दब गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर कार सवारों को निकालने का प्रयास किया. लेकिन कार की हालत ऐसी थी कि दरवाजे तक नहीं खुल पा रहे थे. इसके बाद गैस कटर मंगवाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद कार को गैस कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला गया.
चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान कार चला रहे रितेश श्रीवास्तव की मौत हो गई. उसके दोस्त जय यादव और दोनों युवतियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सकरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t