रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चकमा देकर 4 साल से फरार डकैती का शातिर और इनामी आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Raipur police got a big success, the vicious and rewarded accused of robbery who was absconding for 4 years by dodging the police was arrested and sent to jail

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चकमा देकर 4 साल से फरार डकैती का शातिर और इनामी आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

रायपुर : रायपुर पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे एक शातिर और इनामी डकैत को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरोपी धनी राम घृतलहरे न सिर्फ डकैती और लूट के मामलों में फरार था. बल्कि वह दो बार पुलिस की हिरासत से नाटकीय अंदाज में फरार हो चुका था. इस बार जब पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फिर भागने की कोशिश की. लेकिन इस कोशिश में वह घायल हो गया और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना तुमगांव जिला महासमुंद के अपराध क्रमांक 141/2020 धारा 394, 34 भादवि. एवं अपराध क्रमांक 368/20 धारा 395, 459, 380 भादवि. के विचाराधीन बंदी धनी राम घृतलहरे पिता सरजू घृतलहरे उम्र 26 साल निवासी ग्राम देवगांव, थाना खरोरा, जिला रायपुर, जो जिला जेल महासमुंद में जेल में बंद था. इसी दौरान बंदी धनीराम घृतलहरे का स्वास्थ्य खराब होने से जिला जेल महासमुंद के जेलकर्मियों द्वारा बंदी धनीराम घृतलहरे को इलाज के लिए डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर में 17 मई 2021 को भर्ती कराया था. इलाज के दौरान 19 मई 2021 को बंदी धनीराम घृतलहरे मौका पाकर डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर से फरार हो गया था
जिला महासमुंद के जेलकर्मी की इस रिपोर्ट पर आरोपी बंदी धनी राम घृतलहरे के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 33/2021 धारा 224 भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया था.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी  धनीराम घृतलहरे की लगातार पतासाजी करते हुए 11 नवम्बर 2021 को फरार आरोपी धनीराम घृतलहरे को थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर चापहिया वाहन में रायपुर लाने के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र में आरोपी धनीराम घृतलहरे वाहन के कांच को तोड़कर पुलिसकर्मियों को कांच के टुकड़े से मारकर चोट पहुंचाकर हथकड़ी सहित फिर हिरासत से फरार हो गया था. जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 437/21 धारा 186, 224, 332, 353, 427 भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपी धनीराम घृतलहरे के बारे में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण और अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जा रहीं थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी धनीराम घृतलहरे की रायपुर में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के ठिकाने में रेड कार्यवाही किया गया. रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था. जिससे उसके दोनों पैर में चोट लगी है. आरोपी धनीराम घृतलहरे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की गई.
आरोपी धनीराम घृतलहरे अपराधिक प्रवृत्ति का है. जिसके खिलाफ डकैती, लूट और हिरासत से फरार होने के कुल 5 जुर्म दर्ज होने के साथ ही आरोपी के खिलाफ अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया गया है.
आरोपी धनी राम घृतलहरे के खिलाफ दर्ज जुर्म
01. थाना आरंग जिला रायपुर अपराध क्रमांक 368/2020 धारा 459, 380, 395 भादवि.
02. थाना गोलबाजार जिला रायपुर अपराध क्रमांक 33/2021 धारा 224 भादवि.
03. थाना विधानसभा जिला रायपुर अपराध क्रमांक 437/2021 धारा 186, 224, 332, 353, 427 भादवि.
04. थाना तुमगांव जिला महासमुंद अपराध क्रमांक 141/2020 धारा 394, 34 भादवि.
05. थाना तुमगांव जिला महासमुंद अपराध क्रमांक 368/2020 धारा 395, 459, 380 भादवि.
गिरफ्तार आरोपी
धनीराम घृतलहरे पिता सरजू घृतलहरे उम्र 30 साल निवासी ब्लॉक 12 मकान नंबर 28 पीएम आवास टेकारी मोड़ दलदलसिवनी थाना पंडरी (मोवा ) रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t