मंडराते हाथियों की परवाह किए बगैर ग्रामीणों ने गड्ढे में फंसे हाथी के शावक को बचाया, इधर गजराज ने ली मासूम बच्ची की जान
Without caring about the roaming elephants the villagers saved the elephant cub trapped in the pit while Gajraj took the life of the innocent girl
मंडराते हाथियों की परवाह किए बगैर ग्रामीणों ने गड्ढे में फंसे हाथी के शावक को बचाया
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के दल में से एक हाथी शावक खेत में बने तालाब नुमा गड्ढे में गिर गया. शावक ने काफी देर तक खुद को गड्ढे से निकालने की कोशिश की. लेकिन वो नाकाम रहा. बताया जा रहा है कि शावक झुंड के साथ पानी पीने गड्ढे के पास पहुंचा था और कीचड़ होने की वजह से फिसल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा और लैलूंगा सीमा के चिल्कागुढ़ा के खेत में पानी से भरे गड्ढे में 41 हाथी का दल सोमवार सुबह 7 बजे के आसपास नहाने और पानी पीने गया था. कुछ देर बाद सभी हाथी गड्ढे से निकल गए. लेकिन एक शावक उसी में फंस गया.
इधर शावक के गड्ढे में फंसे होने की वजह से हाथियों की चिंघाड़ से पूरा जंगल गूंजने लगा. इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने हाथी के शावक को पानी से भरे गड्ढे में देखा.
ग्रामीणों ने लैलूंगा एसडीओ और घरघोड़ा एसडीओ समेत वन अमले को इस घटना के बारे में जानकारी दी. वन विभाग की टीम के आने से पहले ही ग्रामीणों ने हाथी शावक का रेस्क्यू शुरु किया. फावड़े की मदद से गड्ढे के किनारे की मिट्टी पाटकर शावक के बाहर आने के लिए रास्ता बनाया.
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय वे गड्ढे में फंसे हाथी शावक को निकालने की कोशिश कर रहे थे. उस दौरान हाथियों का दल आसपास ही मौजूद था. पूरा क्षेत्र हाथियों के चिंघाड़ से गूंजता रहा. लेकिन गांव के ग्रामीण हाथी शावक की जान बचाने जुटे रहे और आखिरकार उन्हें कामयाबी मिली. ग्रामीणों के हाथियों के बचाने का वीडियो भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 99 जंगली हाथी अलग-अलग दल में अलग-अलग रेंज में घूम रहे हैं. हाथियों के इस दल में नर हाथी 27, मादा हाथी 49 के अलावा 23 हाथी शावक शामिल हैं. हाथियों के दल मे सर्वाधिक हाथी की बात करें तो लैलूंगा रेंज में 41 हाथी, धरमजयगढ़ के सेमीपाली में 20 हाथी, कापू रेंज के रतनपुर 20 हाथी घूम रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
घर में घुसा हाथी, तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट
धमतरी/नगरी : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी है. आज फिर हाथी ने तीन साल की कमार बच्ची को पटक-पटक कर मार डाला. यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लाॅक के टायगर रिजर्व रिसगांव आमाबहार की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे कमार परिजन घर में सो रहे थे. इस दौरान हाथी घर में घुसकर बच्ची को सूंड से उठाकर बाहर लाया और मौत के घाट उतार दिया. घटना की खबर पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



