मोबाइल नंबर नहीं देने पर की छेड़छाड़, बीच-बचाव करने पहुंचे युवती की सहेली के जीजा पर जानलेवा हमला आरोपी सागर गिरफ्तार, हथियार बरामद
Woman molested for refusing to share mobile number; deadly attack on the brother-in-law of the woman's friend who intervened; accused Sagar arrested, weapon recovered.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया. आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे युवती की सहेली के जीजा पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मोबाइल नंबर मांगने से शुरु हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र की 19 साल की युवती पिछले करीब छह महीने से धरमजयगढ़ में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रही है. मंगलवार शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर काम कर रही थी. इसी दौरान तुर्कापारा निवासी सागर सारथी उम्र 23 साल वहां पहुंचा और युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा.
युवती द्वारा नंबर देने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. इस पर युवती की सहेली ने अपने जीजा को फोन कर मौके पर बुलाया.
बीच-बचाव करने पर किया चाकू से हमला
मौके पर पहुंचे युवक ने आरोपी को समझाने और छेड़छाड़ से रोकने का प्रयास किया. इससे नाराज होकर आरोपी अपने घर गया और चाकू लेकर वापस लौटा. इसके बाद उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और युवक के पेट और छाती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
पीड़िता की शिकायत पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया.
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया. जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.
आरोपी
सागर सारथी उर्फ चेमे नितागी पिता सुनील सारथी उम्र 23 साल निवासी तुर्कापारा, धरमजयगढ़, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



