मवेशी तस्करी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख की कीमत के बोलेरो, हुंडई i-20, मारुति अर्टिगा और ट्रैक्टर 4 वाहन जप्त

4 absconding accused arrested in cattle smuggling case, 4 vehicles including Bolero, Hyundai i-20, Maruti Ertiga and tractor worth Rs. 41 lakh seized

मवेशी तस्करी मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख की कीमत के बोलेरो, हुंडई i-20, मारुति अर्टिगा और ट्रैक्टर 4 वाहन जप्त

सूरजपुर : मवेशी तस्करी के बड़े मामले में प्रतापपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पायलटिंग व निगरानी में प्रयुक्त 41 लाख रुपए की कीमत के 4 वाहन जप्त किए हैं। इससे पहले पुलिस ने 29 अगस्त को तीन आरोपियों को मवेशियों के साथ रंगेहाथ पकड़ा था।
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त 2025 को मवेशी तस्करी की खबर पर थाना प्रतापपुर पुलिस ने रामप्रसाद बरगाह, देवराज (निवासी कांसदोहर, थाना राजपुर) और इब्ने अली (निवासी अमनदोन, थाना प्रतापपुर) को गिरफ्तार किया था. इनके कब्जे से 10 मवेशी और 2 पिकअप वाहन जब्त किए गए थे. इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) घ के तहत कार्रवाई की गई थी.
घटना के बाद कई आरोपी फरार थे। इस पर डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एएसपी संतोष महतो और डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की पतासाजी शुरु की.
पुलिस ने चौरा, विजयनगर और अन्य जगहों पर दबिश देकर फरार चार आरोपियों को पकड़ा. तेज राम सोनवानी पिता ढोला राम सोनवानी उम्र 41 साल निवासी चौरा, थाना राजपुर), फिरोज अंसारी पिता सुलतान अंसारी उम्र 35 साल निवासी विजयनगर), दीपक सोनवानी पिता स्व श्याम बिहारी उम्र 30 साल निवासी महाबीरगंज) और सुरेन्द्र रवि  पिता शिवनारायण उम्र 25 साल निवासी ग्राम दुप्पी महुआपारा, थाना राजपुर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों से मवेशी तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो कार, हुंडई i-20 कार, मारुति अर्टिगा कार और ट्रैक्टर कुल 4 वाहन जप्त किए गए. इनकी अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपए आंकी गई है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एएसआई वीरेन्द्र यादव, हरिशंकर यादव, आरक्षक राजेश तिवारी, सत्य नारायण सिंह, नौशाद, प्रकाश साहू, भीमेश आर्मो और जयप्रकाश पन्ना की सक्रिय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t