9 साल की मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बच्ची की हुई मौत, मामला दर्ज, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

A 9-year-old innocent girl was hit by a high-speed bike, the girl died, a case was registered, the family was in mourning, the police started investigating

9 साल की मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बच्ची की हुई मौत, मामला दर्ज, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले के ग्राम कुसुमखेड़ा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक की चपेट में आने से कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली 9 साल की  मासूम बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका कुमारी साक्षी पाव ग्राम लुफा में अपने पिता शिवमहराज पाव के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी. कुछ दिन पहले उसकी मां रामकली पाव उसे नाना के घर ग्राम कुसुमखेड़ा छोड़कर गई थी. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने सहेलियों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी. इसी दौरान दुर्गेश खैरवार, जो बाइक नंबर CG10 BM 2069 चला रहा था. उसने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साक्षी को टक्कर मार दी.
इस हादसे के वक्त बच्ची के मामा मुकेश कुमार पाव करीब 100 मीटर दूर अन्य ग्रामीणों के साथ होली के फाग गीत गा रहे थे. हादसा होते ही परिजन और आसपास के लोग दौड़े और बच्ची को नाजुक हालत में बिलासपुर यूनिटी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव पहुंचे और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चौकी बेलगहना पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक दुर्गेश खैरवार के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI