तेज रफ्तार डीजायर ने पांडुका रोड में बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, इलाज जारी, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A high-speed Dzire car hit a couple riding a motorcycle on Panduka Road, killing the husband and injuring the wife. Treatment continues, and the village is in mourning. Police are investigating.

तेज रफ्तार डीजायर ने पांडुका रोड में बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल, इलाज जारी, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजिम : राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज जारी है. यह हादसा गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम-गरियाबंद मार्ग पर कोपरा और सुरसाबांधा के बीच यह हादसा हुआ तर्रा निवासी लोमष पटेल अपनी पत्नी बुधियारिन पटेल के साथ समीपस्थ ग्राम जेंजरा के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए थे. शाम को दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि सुरसाबांधा के आगे पहुंचते ही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डीजायर कार नम्बर  CG 05 AJ 4902 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी और दोनों घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लोमष पटेल को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल का इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पांडुका थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t