इंसानियत को किया शर्मसार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर दरिंदगी, हॉस्पिटल के ड्रायवर ने छल से युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी सुरेंद्र गिरफ्तार
Humanity shamed, brutality committed by luring a woman with the promise of a government job, hospital driver deceitfully raped a young woman, accused Surendra arrested.
बलौदाबाजार/कसडोल : सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है. उसने पीड़िता के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 11 अप्रैल को कसडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ आरोपी सुरेंद्र टंडन ने शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत पर कसडोल थाने में अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस में जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया.
आरोपी सुरेंद्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया. इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
सुरेंद्र टंडन उम्र 36 साल निवासी ग्राम भिनोदा सरसिंवा थाना, वर्तमान पता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल आवासीय परिसर कसडोल थाना
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



