तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश का माहौल

A high-speed unidentified vehicle struck a pedestrian, killing a man on a morning walk in the tragic accident, sparking outrage.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश का माहौल

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के तलदेवरी-बिर्रा मुख्य मार्ग पर कोसा तालाब के पास हुई. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी. मृतक की पहचान बिर्रा निवासी चौटी लाल पटेल (वार्ड नम्बर 9) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक चौटी लाल पटेल रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान जब वे कोसा तालाब के पास पहुंचे. तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई और शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया.
सुबह के समय जब स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. इस हादसे की खबर बिर्रा थाना पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि हादसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से हुआ है. हालांकि वाहन और चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
हादसे के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके. इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जिससे घटना से जुड़े सुराग मिल सकें.
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर सुबह के समय अक्सर लोग टहलने के लिए निकलते हैं. लेकिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसों का खतरा बना रहता है. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है. यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर निगरानी बढ़ाने और हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t