शादी का झांसा देकर किया नाबालिग और महिला से दुष्कर्म, दो मामलों में पुलिस ने कथावाचक व प्रदीप को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor and a woman were raped under the pretext of marriage. In two cases, the police arrested the narrator and Pradeep and sent them behind bars.

शादी का झांसा देकर किया नाबालिग और महिला से दुष्कर्म, दो मामलों में पुलिस ने कथावाचक व प्रदीप को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, कहता-मेरे पास आओ तो कपड़े उतार दिया करो

धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महाराज पर एक लड्क्की के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन गर्भपात कराने का संगीन आरोप लगा है.


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (जो एक नाबालिग बच्ची की मां है) ने महिला थाना में कथावाचक श्रवण दास जी महाराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि महाराज जी ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले एक साल से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान जब वह गर्भवती हुई. तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर ही उसका गर्भपात भी करवा दिया.
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर आरोपी कथावाचक और पीड़िता की शादी का एक वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि आरोपी श्रवण दास जी महाराज ने बाद में इस शादी को पूरी तरह से झूठ करार दिया  और महिला को पत्नी के रुप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया. इसी धोखे के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया. कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरा मामला

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रदीप ताम्रकार उम्र 20 साल निवासी भाटापारा नैला को रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप ताम्रकार ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया. आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों ने फौरन थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई. जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई की.
इस मामले की जांच और कार्यवाही के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी. हालांकि आरोपी पहले ही घर से फरार हो चुका था. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे नैला क्षेत्र से धर दबोचा.
पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल किया. इस मामले में आरोपी प्रदीप ताम्रकार के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
अभियान के दौरान इंस्पेक्टर जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम सेन राठौर और आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB