सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली शिक्षिका, दो घंटे बाद मंदिर के पास मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A teacher left her home on her scooter in the morning, her half-burnt body was found near a temple two hours later, causing a sensation in the area, and police are investigating.

सुबह घर से स्कूटी लेकर निकली शिक्षिका, दो घंटे बाद मंदिर के पास मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद में आज सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया. जब रिहायशी इलाके में मौजूद साईं मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली. दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रुप में किया गया
घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है.
एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका आज सुबह घर से निकली थी. फिर साईं मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है. खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू पर जांच किया जा रही है.
गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा है, उनके बच्चे भी है. 18 दिसम्बर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी. मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मृतका की मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिया है. और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t