गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल, इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

A truck loaded with gas cylinders collided with a bike, one youth died on the spot, another was injured, treatment is ongoing, high speed was the cause of the accident.

गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल, इलाज जारी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में आज सुबह बाइक और HP गैस सिलेंडर लोड ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरा घायल हो गया, यह हादसा लवन थाना क्षेत्र में हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक घरेलू गैस लोड ट्रक कसडोल की तरफ जा रहा था. इस दौरान ग्राम डोंगरीडीह के पास बाइक नंबर CG28 O 4826 और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जो हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है. कसडोल अस्पताल में इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलते ही थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल का मुआयना किया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB