भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने भरा नामांकन, बोले -सेवा ही मेरा संकल्प, विधायक रोहित साहू और पूर्व अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

BJP candidate Rikhi Ram Yadav filed nomination, said-service is my resolution, MLA Rohit Sahu and former president gave the mantra of victory

भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने भरा नामांकन, बोले -सेवा ही मेरा संकल्प, विधायक रोहित साहू और पूर्व अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

गरियाबंद : नगरपालिका चुनाव को लेकर गरियाबंद में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने आज भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी मुझे बचपन से जानते हैं. मैंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया है. इस बार भाजपा ने मुझ पर भरोसा जताकर सेवा का मौका दिया है. जिसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा.”
नामांकन रैली में गरियाबंद विधायक रोहित साहू भी शामिल हुए और उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है. भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है. और यही वजह है कि इस चुनाव में जनता भाजपा पर ही भरोसा जताएगी.”
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि “गरियाबंद में भाजपा की सरकार बनने से विकास को नई गति मिलेगी। प्रदेश और केंद्र में पहले से भाजपा की सरकार है, और अब नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा. जिससे ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का फायदा सीधे जनता को मिलेगा. विकास कार्यों की गति दोगुनी होगी और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा.”
भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव के नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लहराते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्षद प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. जिससे पूरे इलाके का माहौल चुनावी जोश से भर गया.
भाजपा ने नामांकन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. अब सभी की निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं कि वह किस तरह जवाबी रणनीति अपनाएगी. गरियाबंद का यह चुनावी मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. और आने वाले दिनों में सियासी हलचल और तेज होने वाली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI