मुख्यमंत्री ने भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए की 5 करोड़ की घोषणा, शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Chief Minister announced Rs 5 crore for the grand bronze statue of Bhaktin Mata Rajim, paid floral tribute to the martyred soldiers and paid emotional tribute

मुख्यमंत्री ने भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए की 5 करोड़ की घोषणा, शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए की 5 करोड़ की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गरियाबंद जिले के राजिम में प्रदेश साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन माता राजिम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर राजिम में भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा की स्थापना के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हम आज उस भूमि में एकत्रित हुए हैं जहां भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ अपने चरण रखे। माता सीता ने यहां महादेव की पूजा अर्चना की और रेत से ही कुलेश्वर महादेव को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता ने जिस त्याग और तपस्या का उदाहरण प्रस्तुत किया. उसकी स्मृति साहू समाज संजोये हुए है. राजिम भक्तिन माता की जयंती से सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है. साथ ही उनके आदर्शाें पर चलने की प्रेरणा मिलती है. समाज के एकजुट होने से प्रदेश और देश को भी मजबूती मिलती है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय राजिम में भव्य कुंभ कल्प की शुरूआत हुई थी। पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी गरिमा कम कर दी थी. हमारी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प की गरिमा को पुनर्स्थापित किया है. पिछले साल राजिम कुंभ में देश भर से संत समागम हुआ। हम इस साल भी हम भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन करने जा रहे है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों की उपस्थिति है. हमने महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है. अभी हाल ही में इस योजना की ग्यारहवीं किश्त माता-बहनों के खाते में हस्तांतरित की गई है. पहली तारीख को माताओं-बहनों के मोबाइल में इस योजना की राशि जाती है और उनका चेहरा खिल जाता है. इससे उन्हें अपने बजट को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है. जब भी मैं इस बारे में उनसे चर्चा करता हूँ वे बहुत खुश हो कर बताती हैं कि इस योजना से उनके जीवन में कितना बदलाव आया। सही मायने में तब लगता है कि हम अटल जी के सुशासन का सपना छत्तीसगढ़ में साकार कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम पहुंचकर भगवान राजीव लोचन मंदिर में भक्तिन माता राजिम एवं भगवान राजीव लोचन की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों  की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक मोतीलाल साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, संदीप साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक  उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरु-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है.
मुख्यमंत्री साय सहित उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया. साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरु क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न सिर्फ हमारे जवानों पर बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है. जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे. किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा. हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होकर ही रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री आज 8 जनवरी को रहेंगे धमतरी जिले के प्रवास पर

धमतरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 8 जनवरी को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे. स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जिलेवासियों को कुल दो अरब 68 करोड 30 लाख 99 हजार रुपये के 78 विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री  साय द्वारा दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रुपये के 63 कार्यों का शिलान्यास और 18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रुपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा.
दो अरब 49 करोड़ 62 लाख 33 हजार रुपये के 63 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा. इनमें लोक निर्माण विभाग के एक अरब 74 करोड़ 43 लाख 4 हजार रुपये के 11 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग धमतरी के 46 करोड़ 97 लाख 67 हजार रुपये के एक कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 13 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये के 11 कार्य, जल संसाधन विभाग म.ज.प. बांध संभाग क्रमांक-02 के 8 करोड़ 35 लाख 70 हजार रुपये के दो कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के एक करोड़ 97 लाख 10 हजार रुपये के 12 कार्य, नगर पंचायत आमदी के एक करोड़ 39 लाख 79 हजार रुपये के 4 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के एक करोड़ 33 लाख 50 हजार रुपये के 6 कार्य, नगर पंचायत कुरुद के एक करोड़ 10 लाख 80 हजार रुपये के 7 कार्य, कृषि उपज मंडी नगरी के 68 लाख 4 हजार रुपये के 3 कार्य और वन विभाग के 18 लाख 19 हजार रुपये के 6 कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं.
18 करोड़ 68 लाख 66 हजार रुपये के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इनमें लोक निर्माण विभाग के 16 करोड़ 8 लाख 70 हजार रुपये के 4 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के 65 लाख 66 हजार रुपये के एक कार्य, कृषि उपज मंडी समिति नगरी के 64 लाख 65 हजार रुपये के 5 कार्य, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड संभाग रायपुर के 46 लाख 77 हजार रुपये के एक कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा) के 40 लाख 30 हजार रुपये के एक कार्य, नगर पंचायत आमदी के 24 लाख 11 हजार रुपये के दो कार्य और कृषि उपज मंडी समिति कुरुद के 18 लाख 47 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI