गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे का संचालन, पिकअप वाहन समेत डीजे जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

DJ played at high volume during Ganesh immersion, pickup vehicle and DJ seized, case registered against the accused

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे का संचालन, पिकअप वाहन समेत डीजे जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर/सीपत : गणेश विसर्जन के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए तेज ध्वनि में डीजे बजाने और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले आरोपी के खिलाफ सीपत पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम सोंठी स्थित गतवा तालाब में गणेश विसर्जन के मौके पर ड्यूटी के दौरान पुलिस को खबर मिली कि एक पिकअप वाहन में डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन नम्बर CG10 BP 9556 को जब्त किया. यह वाहन आरोपी राम कुमार पोर्ते पिता जगदीश सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत का है. जिसे मॉडिफाई कर डीजे साउंड सिस्टम लगाया गया था. पुलिस के मुताबिक पूर्व में डीजे संचालकों को हिदायत दी गई थी कि अदास्लत के आदेशों का पालन करें और बिना अनुमति पत्रक डीजे का संचालन न करें.
इसके बावजूद आरोपी राम कुमार पोर्ते ने न केवल आदेशों का उल्लंघन किया बल्कि शराब के नशे में पिकअप वाहन चलाते हुए डीजे बजाते पाया गया. इससे आसपास के नागरिकों को भारी असुविधा हो रही थी. पुलिस ने मौके से मॉडिफाई पिकअप वाहन और डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 4, 5, 6, 15 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 208(2)(3)/177 और 185 के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया.
राम कुमार पोर्ते पिता जगदीश सिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t