महिला टीचर ने दिखाई दबंगई, प्रधानपाठक की चप्पलों से कर दी पिटाई, स्टूडेंट्स ने बताई सच्चाई, हेडमास्टर ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

Female teacher showed arrogance, beat the headmaster with slippers, students told the truth, headmaster appealed to the collector for justice

महिला टीचर ने दिखाई दबंगई, प्रधानपाठक की चप्पलों से कर दी पिटाई, स्टूडेंट्स ने बताई सच्चाई,  हेडमास्टर ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

पेंड्रा : शिक्षा का मंदिर माना जाने वाला स्कूल अब आपसी विवादों से दूषित होता नजर आ रहा है. कभी प्रबंधन के बीच झगड़ा तो कभी टीचरों के बीच मनमुटाव होता रहता है. नौबत को मारपीट तक भी आ जाती है.
ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मारवाही जिले से सामने आया है. यहां महिला सहायक शिक्षिका अर्चना टोप्पो की दबंगई देखने को मिली. सहायक शिक्षिका ने प्रधानपाठक भीष्म त्रिपाठी की चप्पलों से पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला शासकीय प्राथमिक शाला धनौली का है. यहां आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी के लिए मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी के  तहत स्कूल का फर्नीचर एक तरफ रखवा दिया था.
प्रधानपाठक और महिला टीचर के बीच स्कूल रुम के सामान को शिफ्ट करने को लेकर विवाद हो गया.  इसी बात से नाराज होकर महिला टीचर भड़क गई और प्रधानपाठक की  गाली-गलौज और चप्पलों से पिटाई कर दी. 
दोबारा मारने का प्रयास किया. इस पूरी घटना का प्रधानपाठक ने वीडियो बना लिया और उच्चाधिकारियों को खबर दी. जब संकुल अधिकारी मौके पर पहुंचे. तब भी शिक्षिका ने प्रधानपाठक से अभद्रता की.
अब इस पूरे मामले में मामले की शिकायत गौरेला थाना और कलेक्टर से की गई है. जांच अधिकारियों ने छात्रों से भी पूछताछ की, जिसमें शिक्षिका द्वारा चप्पल से मारने की पुष्टि हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
प्रधानपाठक को पहले भी धमकी दी गई थी. प्रधानपाठक भीष्म त्रिपाठी राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हैं. वह पिछले दो साल से इस स्कूल में प्रधानपाठक के रुप में पदस्थ हैं. उन्होंने पहले भी शिक्षिका के मनमाने रवैये को रोकने की कोशिश की थी. लेकिन तब भी उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई थी. प्रशासनिक अधिकारी घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सबूतों और गवाहों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI