हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक, कारण अज्ञात, रुम से बाहर निकलकर उड़ेला पेट्रोल, पिता BSF में पदस्थ
Hostel student sets himself on fire; condition critical, cause unknown; leaves room, pours petrol on himself; father is posted in BSF
बिलासपुर/कोनी : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय में सेकेंडियर (सेकेंड ईयर) में अध्ययनरत छात्र आयुष यादव ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी करने का प्रयास किया. घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर और शहर में हड़कंप मच गया है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश का रहने वाला आयुष यादव बिलासपुर में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. विश्वविद्यालय के बाहर कोनी रामायण चौक में एक निजी हॉस्टल में रह रहा था.आज 15 जनवरी से सेकंड ईयर फोर्थ सेमेस्टर बीए एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरु होनी थी. छात्र आयुष यादव की भी आज परीक्षा थी. छात्र आयुष यादव आज निजी हॉस्टल के कमरे से बाहर निकला और डब्बे में पेट्रोल लेकर आया. फिर अपने कमरें में पहुंच कर आग लगा ली.
इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. छात्रों और पड़ोसियों की मदद से इलाज के लिए नाजुक हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि छात्र करीब 70-80% तक झुलस गया और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
घटना की खबर मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र से पूछताछ के बाद जांच कर रही है. फिलहाल आत्मदाह के प्रयास के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस छात्र के परिजनों से संपर्क करने के साथ-साथ हॉस्टल और विश्वविद्यालय से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.
छात्र ने आग लगाने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है. मामले को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. मोबाइल की कॉल डिटेल्स, मैसेज की जांच की जा रही है.। इसके साथ ही छात्र के परिजनों, सहपाठियों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है.
इस घटना ने एक बार फिर छात्रों के मानसिक दबाव, शैक्षणिक तनाव और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



