गरियाबंद और पाण्डुका में तेंदुए का आतंक अलग-अलग हमलों में बच्ची समेत दो घायल, इधर मुरुमगांव में तेंदुआ के हमले से एक ग्रामीण की मौत 

Leopard terror in Gariaband and Panduka; two people, including a girl, injured in separate attacks; a villager died in a leopard attack in Murumgaon.

गरियाबंद और पाण्डुका में तेंदुए का आतंक अलग-अलग हमलों में बच्ची समेत दो घायल, इधर मुरुमगांव में तेंदुआ के हमले से एक ग्रामीण की मौत 

गरियाबंद : वनमंडल अंतर्गत गरियाबंद और परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है. इन घटनाओं में एक नाबालिग बच्ची सहित दो लोग घायल हो गए. लगातार दो हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.
खेत में सो रही बच्ची पर तेंदुए का हमला
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद परिक्षेत्र के बारुका सर्कल अंतर्गत ग्राम बारुका निवासी संतोषी कमार सोमवार शाम अपने परिजनों के साथ जंगल से लगे खेत में रखवाली के लिए गई थी. गर्मी और फसल सुरक्षा को देखते हुए परिवार खेत में ही सो रहा था. देर रात अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि बच्ची के पास एक कुत्ता भी सोया हुआ था. तेंदुए ने पहले कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की. आहट सुनकर बच्ची घबराकर उठ बैठी। इसी दौरान तेंदुए का पंजा उसके सिर पर लग गया. हमले में बच्ची के सिर पर मामूली चोट आई है. परिजनों की सतर्कता से स्थिति और गंभीर नहीं हुई और वे फौरन बच्ची को सुरक्षित घर ले आए. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पाण्डुका क्षेत्र में ग्रामीण गंभीर रुप से घायल
दूसरी घटना बारुका पंचायत के ग्राम बारेटहिन कोन्हा (पाण्डुका परिक्षेत्र) की है. यहां तेंदुआ गांव के भीतर घुस आया और एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया.
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया. जिसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया. घायल ग्रामीण को पहले गांव में प्राथमिक उपचार दिया गया. लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
वन विभाग की टीम अलर्ट, सर्चिंग अभियान जारी
लगातार दो घटनाओं के बाद वन विभाग हरकत में आया. विभागीय टीम गांव से लगे जंगलों में लगातार सर्चिंग कर रही है. तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है. जरुरत पड़ने पर पिंजरा लगाने और कैमरा ट्रैप की व्यवस्था भी की जा रही है.
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील किया है कि वे अंधेरा होने के बाद जंगल या खेतों की तरफ अकेले न जाएं. बच्चों को घर के भीतर सुरक्षित रखें और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को देने को कहा गया है.
ग्रामीणों में दहशत, तेंदुए को पकड़ने की मांग
दो दिनों के भीतर हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है. जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है. लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए विभागीय अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और तेंदुए की तलाश जारी है. प्रशासन ने लोगों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आदमखोर’ बाघ की दस्तक से गांव में दहशत महाराष्ट्र में ली जान

मोहला-मानपुर : छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरहद पर बसे गांव इन दिनों दहशत के साये में हैं. सीमावर्ती जंगलों में एक बाघ की लगातार सक्रियता ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. बताया जा रहा है कि यही बाघ महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की जान ले चुका है. जबकि छत्तीसगढ़ के मानपुर क्षेत्र में दो मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है.
सरहद पर मौत की आहट
मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को औंधी तहसील के ग्राम गहनगट्टा में एक पालतू मवेशी को बाघ ने मार डाला. इसके बाद 24 फरवरी को महाराष्ट्र के मुरुमगांव वन क्षेत्र में ग्राम कहेकवाही और उमरपाल के बीच राहगीर बुधु सिंह उसेंडी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. बाघ ने शव के कुछ हिस्सों को भी नोचकर खा लिया. मृतक मेले से लौटते समय रात में अकेले पैदल अपने गांव जा रहा था. तभी रास्ते में घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया.
करीब दो महीने पहले नवागढ़ गांव में भी एक मवेशी के शिकार के बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए थे 2 और 3 दिसंबर की रात बाघ दोबारा उसी स्थान पर लौटा और कैमरे में कैद हो गया. उस समय उसे वयस्क नर बाघ बताया गया था. अब आशंका जताई जा रही है कि वही बाघ फिर से सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB