ICICI बैंक से 1.62 करोड़ की साइबर ठगी में 100 से ज्यादा म्यूल अकाउंट का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

More than 100 mule accounts exposed in cyber fraud of Rs 1.62 crore from ICICI Bank, police arrested 3 accused

ICICI बैंक से 1.62 करोड़ की साइबर ठगी में 100 से ज्यादा म्यूल अकाउंट का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक करोड़ 62 लाख रुपए से ज्यादा सायबर धोखाधड़ी अवैध लेन-देन केे लिए उपलबद्ध कराए गए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. 100 से ज्यादा संदिग्ध खातों की पहचान की गई. संदिग्ध खातों को जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
’म्यूल अकाउंट’ के खिलाफ साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए योजना तैयार कर साइबर टीम जांजगीर को निर्देशित किया गया था. प्रारम्भिक जांच पर नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल में संदिग्ध्य पाए गए. बैंक खातो को चिन्हांकित किया गया है ’’म्यूल बैंक’’ अकाउंट की जांच की गई. जांच कार्यवाही में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के बारे में जानकारी इकठ्ठा किया गया.
साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के ज्यादा बैंक अकाउंट और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर जुर्म में उपयोग करने वाले लोगों की निशानदेही किया गया. जिले के सायबर टीम एवं थाना चांपा से पुलिस अधिकारी व कर्मचारियोें की अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें पंकज खूंटे उम्र 25 साल निवासी कवली केनापाली थाना डभरा, बलराम यादव उर्फ बल्लू पिता फिरत राम जैजेपुर, हरीश यादव निवासी जैजैपुर शामिल हैं
’मनी म्यूल’’ बनना एक गंभीर अपराध है’, अगर आप अपने खाते को सर्विस चार्ज के बदले बेचते हो. उपयोग करने देते हो. आप इसे जानबूझकर करें या अनजाने में, कभी कभी साइबर ठगी के मामले में ठग आपको फायदा पहुंचाने के लिए ठगी की रकम किसी अन्य खाते से छल पूर्वक आपके खाते में ट्रांसफर कर देते हैं. आपको लगता है कि आपने किसी स्कीम के तहत इनाम या निवेश में मुनाफा या अन्य वजह से आपके खाते में पैसा आया है. लेकिन रकम विवादित हो सकती है .जिससे आपका खाता फ्रीज भी हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t