राशन की दुकान में घुसकर नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी और चाकू से किया हमला, कांग्रेसी नेता व पूर्व उपसरपंच मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Naxalites entered the ration shop and attacked with ax and knife in broad daylight Congress leader and former Deputy Sarpanch died atmosphere of panic in the area

राशन की दुकान में घुसकर नक्सलियों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी और चाकू से किया हमला, कांग्रेसी नेता व पूर्व उपसरपंच मौत, इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कुछ संदिग्ध नक्सलियों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता और पूर्व उपसरपंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक उसूर गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर कुछ हथियारबंद लोग उसूर गांव पहुंचे और वहां सरकारी राशन की दुकान में चावल बांटने के दौरान मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री व सोसाइटी संचालक तिरुपति भंडारी पिता खर्रा भंडारी उम्र 35 साल की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए.
भंडारी मारुड़बाका गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में बीजापुर में रह रहे थे. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता को कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा धमकी दी गई थी. कांग्रेस नेता यहां सोसायटी चलाता है. स्थानीय लोग इस हत्या को लेकर दहशत में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय नेताओं और समाज के अन्य सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb