फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, झाड़ियों में मिला महिला का शव, सड़ी-गली लाश पेड़ से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस
Newly married woman found hanging from a noose love marriage happened a year ago womans body found in bushes rotten corpse found hanging from a tree police engaged in investigation
फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज
जांजगीर : जांजगीर जिले से खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है. यहां पामगढ़ में घर में एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली. सुबह परिजनों ने उसे घर के बगल वाले कमरे में लटकते हुए देखा. इसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. घटना ग्राम मेऊ भाटा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में मेउ भाटा कंवरपारा निवासी त्रिजेय यादव की पत्नी टिंकल यादव की लाश सुबह 4 बजे के आसपास घर के बगल वाले कमरे में लटकती हुई मिली. जिसके बाद इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई.
बताया जा रहा है की दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. पति रोजी-मजदूरी करता था. जबकि पत्नी घर में ही मनहारी की दूकान चलाती थी. रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए. पति सुबह जब उठकर देखा तो पत्नी की लाश बगल कमरे में झूल रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बालोद : डौंडी में कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया. लाश मिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई.मामला डौंडी थाना क्षेत्र जा है.
यह शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है. शव के पास फांसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं. जिससे यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और खुदकुशी के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.
पुलिस ने लोगों से अपील
डौंडी पुलिस ने अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए लोगों से अपील की है कि अगर किसी को किसी गुमशुदा व्यक्ति के की तलाश है तो वह फौरन थाने से संपर्क कर शिनाख्त करने में पुलिस की मदद करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
झाड़ियों में मिली महिला की लाश, पुलिस 28 दिनों से कर रही थी तलाश
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस लापता बुजुर्ग महिला को थाना की पुलिस पिछले 28 दिनो से ढूंढ रही थी. उस बुजुर्ग महिला की लाश थाना के सामने ही झाड़ियों में मिली है. जिसके बाद से सनसनी फैल गई है.
दरअसल यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है. जहां 95 साल की बुजुर्ग महिला मृतक का नाम जुगन बाई देवांगन है. जो शीतला पारा वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थी. महिला पिछले 1 अगस्त से लापता थी. जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी.
जिसके बाद लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस पिछले 28 दिनो से ढूंढ रही थी. वहीं अब महिला की लाश बुधवार को थाना के सामने ही कबाड़ में रखी हुई गाड़ियों के पास झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई.
सिमगा थाना पुलिस पर सवाल उठ रही है की महिला 1 अगस्त से गायब थी तो पुलिस इसमें क्या अभी तक क्या खोजबीन की है? 28 दिन के बाद मृतिका की डेड बॉडी थाना परिसर से ही मिल रही है. जबकि इसी महीने 15 अगस्त को थाना की साफ सफाई कराई गई होगी.
इस मामले में थाना पुलिस मर्ग कायम कर फोरेंसिक टीम के द्वारा भी जांच की गई. और मृतका के शव को पोरस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. थाना परिसर के पास 50 मीटर के दायरे में मृतका की लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस इतने दिनो तक जांच के नाम पर क्या कर रही थी?.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अटल आवास में फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश, ख़ुदकुशी का कारण अज्ञात
बिलासपुर : बिलासपुर के दयालबंद स्थित नारियल कोठी अटल आवास मे कमरे मे मिली युवक की फंदे पर लटकती लाश मिली है. इस घटना से आसपास के लोग सदमे में है. युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर ली. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. वहीं घटना की जानकारी आसपास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को खबर दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक नारियल कोठी स्थित प्रधानमंत्री आवास के जे. ब्लॉक में रहता था. वहीं मृतक की पहचान गुड्डू यादव नाम से की गई है. जिसकी उम्र करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है. मृतक शादीशुदा और एक बच्चा भी है. फिलहाल मौत का वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है.
कोतवाली टी आई के एस आर साहू ने बताया कि शक है कि मृतक शराब पीता था. उसकी पत्नी और बच्चे छोड़कर मायके चले गए थे. मृतक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने अपने ससुराल गया था. लेकिन पत्नी और बच्चे ने आने से मना कर दिया. इस वजह से शायद युवक ने यह कदम उठाया हो, हालांकि जांच अभी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



