PWD के इजीनियर अजय टैंभूरने को दो लाख रुपये और विद्युत विभाग का जेई कृष्ण कुमार गुप्ता 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
PWD engineer Ajay Tambhurne was arrested red handed taking a bribe of Rs 2 lakh and Electricity Department JE Krishna Kumar Gupta was arrested red handed taking a bribe of Rs 15 thousand
रिश्वतखोर जेई गिरफ्तार, एसीबी ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
लोरमी : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के इलाके में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही. लोरमी क्षेत्र में बिलासपुर एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जगदलपुर में भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पाली गांव के उपभोक्ता नंदकुमार साहू के घर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर बिजली विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने बिजली विभाग कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
PWD के इजीनियर को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
जगदलपुर : जगदलपुर में भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अधिकारी अजय कुमार ने निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में ठेकेदार से दो लाख रुपए एडवांस की मांग की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद तय समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता (EE) अजय कुमार के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपी. वैसे ही एसीबी की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा.
दरअसल जगदलपुर के डिवीजन में ये ईई अजय कुमार तीन सालों से पोस्टेड हैं. ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि हर काम के एवज में ईई रिश्वत मांगते थे. बिना पैसों के वो काम ही नहीं करते थे. इनकी हरकतों से हम सभी परेशान थे. इसलिए शिकायत की गई. टेंडर के नाम पर दो लाख रुपये मांगा था. हर बार मांगते थे कि बड़े अधिकारी को भी देना है. आज उन पर कार्रवाई हुई ये काफी ठीक रहा. अब डिवीजन में ठीक से काम चलेगा.
इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. विभागीय सूत्रों का मानना है कि यह केवल एक शुरुआत हो सकती है और आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है.
फिलहाल अजय कुमार टैंभूरने से पूछताछ की जा रही है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. एसीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की भी जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



