शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार को लेकर सरकार गंभीर नहीं, बजट में ना ही वर्तमान में लाभ दिखाई दे रहा और ना ही भविष्य -विकास उपाध्याय
The government is not serious about education, health and employment, neither the present nor the future benefits are visible in the budget - Vikas Upadhyay
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया उसको लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार को लेकर गंभीर नहीं है और इनकी मंशा भी नहीं है की किसी भी तरह से छत्तीसगढ़ प्रदेश खुशाली की तरफ आगे बढ़े.
2023 के चुनावी घोषणा पत्र में जिस तरह बड़ी-बड़ी बातें की गई थी दूसरा बजट भी इनके कार्यकाल का पेश हुआ है लेकिन उन घोषणाओ पर अमन करने की सोच भी दिखाई नहीं दे रही है.
उपाध्याय ने कहा कि कृषि के लिए भी बजट में जिस तरह से कटौती की गई है. उसे इनकी किसान विरोधी नीति साफ-साफ दिखाई दे रही है. गैस सिलेंडर 500 में देने की बात कही गई थी इस पर भी किसी तरह का प्रावधान बजट में नहीं किया गया 2022 के बजट में 33000 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई थी. उसका अता पता भी नहीं है. और जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए फिर से इस बार के बजट में 20,000 भर्ती की घोषणा का प्रावधान लेकर आएं. बजट में किसी भी तरह के टैक्स को कम करने पर बात भी नहीं की गई और शराब के मूल्य को कम करने पर जरुर चर्चा की जाती है. वर्तमान सरकार सिर्फ और सिर्फ होल्डिंग और अखबार की सरकार रह गई है. इसीलिए जनसंपर्क के लिए 550 करोड़ का प्रावधान रखा गया है. ताकि जनता को विज्ञापन के जरिए दिखावा किया जा सके. स्वास्थ को लेकर भी किसी भी तरह का प्रावधान नहीं है.
उपाध्याय ने कहा कि सरकार का यह बजट सिर्फ और सिर्फ कागजी है. इससे किसी भी वर्ग के लोगों को न तो वर्तमान में लाभ दिखाई दे रहा है. ना ही भविष्य में..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



