आधी रात किसान के घर चोरों ने बोला धावा, आलमारी में रखे 5 लाख 95 हजार लेकर हुए रफूचक्कर, कल ही बैंक से निकाला रकम

Thieves raided the farmer house at midnight made away with Rs 5 lakh 95 thousand kept in the cupboard withdrew the amount from the bank yesterday itself

आधी रात किसान के घर चोरों ने बोला धावा, आलमारी में रखे 5 लाख 95 हजार लेकर हुए रफूचक्कर, कल ही बैंक से निकाला रकम

महासमुंद : महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़बेड़ा में बीती रात एक किसान के घर से अज्ञात चोरों ने घर की आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखे पांच लाख 95 लाख रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. प्रार्थी किसान के रिपोर्ट पर पिथौरा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि गड़बेड़ा निवासी किसान लोकनाथ नायक अपना धान बेचकर कल ही बैंक से रकम निकाल कर अपने घर की आलमारी में रखा था. जिसे बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई. घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पिथौरा एसडीओपी और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पहुंचे कर मामले में जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शादी में गया था परिवार, चोरों ने पार किए 3 लाख नकदी और गहने

गोबर नवापारा : नवापारा का एक परिवार शादी कार्यक्रम में गया था. इधर अज्ञात चोर दीवाल फांदकर घर से नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गया. कार्यक्रम से वापस लौटने पर घर के लोगों ने ताला टूटा देखा. तो उनके होश उड़ गए. पूरा मामला  रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा के वार्ड नं. 17 सिंधी कालोनी के पीछे देवारपारा की रहने वाली आरती ध्रुव ने नवापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तीन बहनें और माता पिता शादी कार्यक्रम में बिहार गए थे. 2 दिसंबर को घर पर ताला लगाकर रात करीब 8.30 बजे अपने चाचा की लड़की के शादी कार्यक्रम में कलाम कोठी गए हुए थे. इसी बीच अज्ञात चोर पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए.
आरती रात करीब 2.30 बजे शादी कार्यक्रम से घर लौटी, तो उसके होश उड़ गए. घर के कमरे और दुकान का ताला टूटा हुआ था. घर में रखे आलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था और घर में रखे 3 लाख नकद, एक सोने का टाप्स, चांदी का करधन और पायल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था. आरती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. दूसरे दिन नवापारा पुलिस को घटना की जानकारी को दी.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305, 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया. आरोपी की तलाश जारी है. वहीं संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI