ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ उपसरपंच और 13 पंच समेत ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मैनपुर SDM को ज्ञापन सौंप हटाने की मांग, लगाया गंभीर आरोप

Villagers, including the deputy sarpanch and 13 panchs, opened a front against the village panchayat secretary, submitted a memorandum to the Mainpur SDM demanding his removal and leveled serious allegations.

ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ उपसरपंच और 13 पंच समेत ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मैनपुर SDM को ज्ञापन सौंप हटाने की मांग, लगाया गंभीर आरोप

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरनाबहाल के सचिव डिगनेश्वर यदु पर पंचायत के कार्यो में ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए उपसरपंच के नेतृत्व में 13 पंच और बड़ी तादाद में ग्रामीण आज सोमवार को मैनपुर पहुंचकर अनुविभागीय राजस्व मैनपुर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत के सचिव को फौरन हटाने की मांग किया है. इस बारे में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के नाम भी मांगपत्र सौंपा है.
ग्राम पंचायत सरनाबहाल उपसरपंच हितेश्वरी सूर्यवंशी एवं पंच आसमती नेताम, रुपेश यादव, कुंती यादव, लोबानी ध्रुव, कैलाश यादव, रथोराम सोरी, तुलाराम सोरी, करूणा मरकाम, सेंदुर मरकाम, उदय मरकाम, सीमा यादव, रूखमणी यादव और ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौपकर मांग किया है कि ग्राम पंचायत के सचिव को तत्काल हटाया जाए. साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सचिव डिगनेश्वर यदु ग्राम पंचायत के कार्यो पर ध्यान नहीं देते हमेशा पंचायत भवन में ताला लगा रहता है. ग्राम पंचायत में हमेशा गैरहाजिर रहता है. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीयन उनके द्वारा नहीं किया जाता है. जिससे ग्रामीणों को उच्च कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है.
ग्राम पंचायत में पिछले 5 साल से कई निर्माण कार्य अधुरा पड़े हुए हैं. ग्रामीणों द्वारा फोन करने पर फोन रिसिव नही करता और तो और पंचो की मासिक बैठक और ग्रामसभा भी नही किया जाता उनके द्वारा आय व्यय का विवरण प्रदान नहीं किया जाता और तो और केन्द्र और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने के लिए उनके द्वारा कोई बैठक नहीं मिला जाता. सरकारी योजनाओ के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया जाता. जैसे आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में शिकायत किया गया था लेकिन स्थानीय जनपद के अधिकारियों से सांठगांठ कर अपना ट्रांसफर नहीं होने देता है.
SDM कार्यालय मैनपुर पहुंचे ग्रामीण एवं पंचों ने बताया कि सचिव द्वारा ग्रामीणों को कहता जहां जो शिकायत करना है. करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. इस मौके पर प्रमुख रुप से अपरमिल जगत, नीलकंठ सोरी, महादेव यादव, प्रमोद यादव, देवशरण साहू, ईनुश बघेल, कुमले ठाकुर, चंचला प्रधान और बड़ी तादाद में ग्रामीणजन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t