24 घंटे में 2 कत्ल, पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इधर पत्नी के दुसरे युवक से बात करने पर आरोपी ने ले ली जान, दोनों मामलों के आरोपी अरेस्ट

2 murders in 24 hours, husband killed with an axe, on the other hand the accused killed his wife when she talked to another man, accused in both the cases arrested

24 घंटे में 2 कत्ल, पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इधर पत्नी के दुसरे युवक से बात करने पर आरोपी ने ले ली जान, दोनों मामलों के आरोपी अरेस्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो अलग-अलग हत्या के मामले सामने आए. इस मामले में मरवाही पुलिस जुर्म दर्ज कर दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर लिया है.  इन घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं.
पहला मामला में ग्राम तेंदूमुड़ा बरटोला में सुखसेन गोंड द्वारा पत्नी श्याम बाई की शराब पीने की आदत और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी श्याम बाई की डंडे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई.
इसी तरह दुसरे मामले में ग्राम कटरा ललमटिया टोला में सुबह 9 बजे आनंद उर्फ पप्पू चौधरी ने अपनी पत्नी के महुआ बिनते समय अन्य युवक रामप्रसाद गोंड से बातचीत करने से नाराज होकर युवक रामप्रसाद को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी आनंद उर्फ पप्पू के अनुसार कुछ दिनों से बार बार मना करने के बावजूद रामप्रसाद और उसकी पत्नी आपस में चोरी छिपे मिलते जुलते थे और घटना के समय जब वह घटनास्थल पहुंचा और अपनी पत्नी को रामप्रसाद से बातें करते देखा वह गुस्से में ताबड़तोड़ टांगिया मारकर हत्या कर दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिए हैं.
पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ और दोनों मामलों के खुलासे में डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोरंजन कुजूर, अजय सिंह, लव सिंह श्याम और आरक्षक अखिल, रमेश जायसवाल, अनुरुप पैंकरा की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB