14 साल के बालक की सौतेली मां और चाची ने कराई हत्या, 50 हजार रुपये की दी सुपारी, पुलिस ने खोला हत्या का राज, छह आरोपी गिरफ्तार
Stepmother and aunt got a 14-year-old boy killed, gave a contract of Rs 50,000, police revealed the secret of the murder, six accused arrested
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जिले ग्राम डोंगरीडीह में एक मां ने अपने 14 साल के सौतेले बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव महानदी किनारे रेत में दफना दिया. चौंकाने वाली बात ये रही कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं बल्कि मृतक की सौतेली माँ और सगी चाची ही मुख्य साजिशकर्ता निकली.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की सौतेली मां मीना धृतलहरे और चाची मोंगरा धृतलहरे ने मिलकर इस नृशंस हत्या की साजिश रची थी. उन्होंने ग्राम सरखोर के गोविंदा कोसले को ₹50,000 की सुपारी देकर हत्या की प्लान तैयार कराई. प्लान को अंजाम देने के लिए तीन नाबालिग लड़कों को भी शामिल किया गया.
30 मार्च 2025 की रात आरोपियों ने बच्चे को बहाने से मोटरसाइकिल पर बैठाकर महानदी किनारे ले गए और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया. इसके बाद शव को रेत में छुपाकर सभी आरोपी फरार हो गए.
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि, मृतक की सौतेली मां को बार-बार यह ताने सुनने पड़ते थे कि वह सौतेले बेटे की परवरिश नहीं कर रही. वहीं उसकी चाची पर परिवार में अवैध संबंधों को लेकर शक था. इन्हीं पारिवारिक तनावों के कारण दोनों महिलाओं ने मिलकर इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. जिनके आरोपियों के नाम
गोविंदा कोसले उम्र 27 साल मुख्य सुपारी किलर
मोंगरा धृतलहरे उम्र 25 साल मृतक की सगी चाची
मीना धृतलहरे उम्र 31साल सौतेली मां
तीन नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



