दूसरे युवक के साथ देख प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान, नहर के पास मिली लाश, मुमताज का हुआ मर्डर, 24 घंटे में 3 कत्ल की वारदात से दहला शहर

After seeing her with another young man the lover took the life of his girlfriend dead body was found near the canal Mumtaz was murdered 3 murders in 24 hours shook the city

दूसरे युवक के साथ देख प्रेमी ने ली प्रेमिका की जान, नहर के पास मिली लाश, मुमताज का हुआ मर्डर, 24 घंटे में 3 कत्ल की वारदात से दहला शहर

बिलासपुर जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी है. हत्या के ये मामले मस्तूरी, सीपत और तखतपुर क्षेत्रों से सामने आए हैं. जहां एक युवक की संदिग्ध हत्या, पति द्वारा पत्नी की हत्या और प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है.

पहली घटना: मस्तूरी में युवक की हत्या

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. जिसके शरीर में चोट के निशान के साथ साथ लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया था. खबर  के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई
मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम करियाताल में युवक मल्हार चौकी क्षेत्र के ही ग्राम करियाताल (नेवारी) निवासी युवराज सिंह ठाकुर (बंटी) पिता बिनोद सिंह ठाकुर उम्र करीब 20 साल की लाश बकरकूदा सरसेनी नहर के पास मिली.
पहली नजर में यह कत्ल  का मामला लग रहा है और युवक की पहचान छिपाने के लिए उसे जलाने की भी कोशिश की गई थी.
युवक शुक्रवार रात 8:30 बजे के आसपास अपनी पान की दुकान को बंद कर घर से निकला था. जिसकी रात भर परिजन तलाश करते रहे. जिसकी ग्राम बकरकुदा सरसेनी मटिया रास्ते में नहर के पास झाड़ियों में लाश मिली. अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की किसी अन्य जगह पर हत्या कर लाश को छुपाने और पहचान को छुपाने पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया है. वही मौके पर मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान और मल्हार चौकी प्रभारी भावेश शेंडे अपने स्टाफ के साथ पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गए हैं.
यह घटना जिले में अपराधियों के दुस्साहस को दर्शाती है. जो कत्ल के बाद भी सबूत नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

दूसरी घटना: सीपत में पति ने पत्नी की हत्या

बिलासपुर : सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. जिसमें शराबी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी ने अपनी पत्नी मुमताज की टांगी से हत्या कर दी. मौके पर पहुंच सीपत पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है घटना सीपत थाना क्षेत्र ग्राम मटियारी में शाम 6 बजे का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद हुआ.  ग्राम मटियारी के पति पति रामफल उर्फ नाना शिकारी उम्र 36 साल ने अपनी पत्नी मुमताज शिकारी को टंगिया और लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. 
आरोपी शव को अलग-अलग टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाकर फरार होने की तैयारी कर ही रहा था. तभी डरी सहमी 6 साल की बेटी के ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. पड़ोसियों ने वारदात की खबर सीपत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस बेटी के बयान के आधार पर पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं.
मोहल्ले वासियों ने बताया कि मुमताज शिकारी शराबी थी. जो अपने पति के साथ शराब आए दिन पिया करती थी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होता था. यह विवाद पिछले एक महीने से बढ़ा हुआ था. पति से बचने के लिए मुमताज पड़ोसियों के घरों में छिपकर अपनी जान बचाती थी. ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले में रहने वाली मुमताज शिकारी पति रामफल उर्फ नाना शिकारी उम्र 36 वर्ष गांवों में फेरी कर चूड़ी बेचती थी.
मृतिका मुमताज की एक 15 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है. कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छुपाने के मकसद से आरोपी नाना शिकारी के द्वारा खुद नहाने के बाद बेटे को नहला घुलाकर नया शर्ट पहना दिया. क्योंकि कत्ल के समय मुमताज के शरीर से बहा ब्लड बेटे के भी कपड़े में लगा था. जब बेटी की निशानदेही पर पुलिस की टीम पहुंची. तब पिता व बेटे के द्वारा का ढोंग कर पुलिस की टीम को गुमराह किया गया.
मां की मौत से नन्ही बेटी की बुरा हाल हो गया है. फिलहाल सीपत पुलिस ने आरोपी पति व बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है. इस कत्ल को लेकर शिकारी पारा मटियारी ने लोग स्तब्ध हैं.
घरेलू हिंसा और शराब के नशे में हुई इस हत्या ने समाज के उस हिस्से की तस्वीर सामने रखी है. जहां घरेलू कलह और नशे की लत जुर्म की तरफ ले जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

तीसरी घटना: शादीशुदा प्रेमी ने दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देख डाला, सहन नही हुआ तो गला दबाकर प्रेमिका की कर दी हत्या

तखतपुर : अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर शादीशुदा प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया. मकान मालिक ने इसकी खबर पुलिस को दी
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड 3 टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास गुल्लू ठाकुर का मकान है .जहां मुंगेली जिले के अंतर्गत ग्राम ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर उम्र 40 साल अपने ही गांव की लड़की लता सोनकर उम्र 35 साल के साथ अफेयर था. जिसे भगाकर टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास किराये के मकान में लेकर रखा हुआ था.
अपनी गलफ्रेंड लता सोनकर को किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा तब वापस घर आकर जब अपनी गलफ्रेंड से पूछताछ किया तब गोल मोल जवाब देने लगी. तब गुस्से में आकर नरेंद्र सोनकर ने अपनी गलफ्रेंड का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.
वहीं बताया जा रहा है कि नरेंद्र सोनकर की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है पत्नी और बच्चे ठकरीकापा में उसके घर मे रहती है. घटना की जानकारी मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने तखतपुर पुलिस को दिया. जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर आरोपी नरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना से नगर में आधी रात हलचल मचा हुआ है.
यह घटना इस बात को उजागर करती है कि कैसे व्यक्तिगत रिश्तों में बढ़ती असहमति और अविश्वास हिंसा का रुप ले लेती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बिलासपुर जिले में बढ़ते अपराध का ग्राफ
बिलासपुर में हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में जिले में कई अज्ञात और ज्ञात लाशें मिल चुकी हैं. जिससे पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है. पुलिस प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती है, क्योंकि बढ़ते जुर्म से न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है. बल्कि जनता का विश्वास भी कमजोर हो रहा है.
पुलिस प्रशासन पर सवाल
पिछले 24 घंटे में हुई दो हत्याएं और एक हत्या की आशंका ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या पुलिस बढ़ते अपराधों पर काबू पाने में सक्षम है? क्या सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी है, या अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं?
आगे का रास्ता
अब देखने की बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर कैसे लगाम लगाता है और जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। नागरिकों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ही इस समस्या का हल हो सकता है.
बिलासपुर जिले में हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन के साथ-साथ समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अपराधों के इस बढ़ते ग्राफ को कैसे रोका जा सकता है। पुलिस को न सिर्फ मुजरिमों को पकड़ने, बल्कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए भी सक्रिय कदम उठाने होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb