12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय सेना में सीधी भर्ती, 15 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 500 पदों पर भर्ती, जानिए डिटेल
Golden Opportunity for 12th pass youth Direct Recruitment in Indian Army Placement Camp to be held on October 15 Recruitment for 500 posts Know Details
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, भारतीय सेना में सीधी भर्ती
भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम 53 के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 5 नवंबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट [joinindianarmy.nic.in] (http://joinindianarmy.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ 12वीं कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों.
- इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा: उम्मीदवार को JEE Mains 2024 में भाग लेना जरुरी है.
- आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 को 16.5 वर्ष से कम और 19.5 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों को एसएसबी (सर्विस सेलेक्शन बोर्ड) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस प्रक्रिया के बाद, जो उम्मीदवार कामयाब होते हैं. उन्हें मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. शॉर्टलिस्ट के लिए कट-ऑफ मार्क्स दिसंबर के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे. और एसएसबी इंटरव्यू जनवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे.
विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा
इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा. जिसमें चार साल का पाठ्यक्रम शामिल है. इस दौरान उम्मीदवारों को हर महीने ₹56,100 का स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग के चार साल के बाद कामयाब उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट की रैंक और परमानेंट कमीशन दिया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन: होमपेज पर 'Officer Entry Apply/Login' पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करें और फीस जमा करें.
फॉर्म जमा करें: आपका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
15 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 500 पदों पर भर्ती
जांजगीर-चांपा : युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 15 अक्टूबर की सुबह 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजक मौजूद रहेंगे.
इसमें वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा सेविंग मशीन आपरेटर 90 पद, इलेक्ट्रीशियन 90 पद, फीटर 60 पद, वेल्डर 60 पद, होटल मैनेजमेंट 90, पद सोलर टेक्नीशियन 60 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही सोनाटा फाइनेंस कंपनी द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर भर्ती व कौशल परीक्षा ली जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



