छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में अब तक कट गए 94,460 पेड़, 2.73 लाख पेड़ और काटे जाएंगे, 27 और खदानों की नीलामी शुरु, छग की 6 खदानें शामिल

94460 trees have been cut so far in Hasdev Aranya of Chhattisgarh 273 lakh more trees will be cut auction of 27 more mines started 6 mines of Chhattisgarh included

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में अब तक कट गए 94,460 पेड़, 2.73 लाख पेड़ और काटे जाएंगे, 27 और खदानों की नीलामी शुरु, छग की 6 खदानें शामिल

नई दिल्ली/रायपुर : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार याने 5 दिसंबर को राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि छत्तीसगढ़ के हसदेव वन क्षेत्र में परसा ईस्ट केते बासन (पीईकेबी) खदान में 94,460 पेड़ काटे गए हैं.
मंत्री भूपेंद्र यादव संसद को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार से जुलाई, 2024 में मिली जानकारी के मुताबिक परसा ईस्ट केते बासन खदान में 94,460 पेड़ काटे गए हैं और प्रतिपूरक वनरोपण, खदान सुधार और स्थानांतरण के रूप में 53,40,586 पेड़ लगाए गए हैं. इसके अलावा राज्य ने बताया है कि आने वाले वर्षों में खनन गतिविधियों के लिए इस जंगल में 2,73,757 पेड़ काटे जाने हैं.
मंत्री ने यह जवाब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सांसद पीपी सुनीर के उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) द्वारा पीईकेबी क्षेत्र में खनन के बारे में की गई सिफारिशों के बारे में पूछा गया था. इसके अलावा मंत्री से यह बताने के लिए कहा गया कि क्या डब्ल्यूआईआई ने खनन विस्तार से उत्पन्न होने वाले संभावित मानव-पशु संघर्षों के बारे में चेतावनी दी थी और क्या सरकार ने ऐसे संघर्षों की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 11वें दौर में छह राज्यों में स्थित 27 कोल ब्लॉक्स की नीलामी होगी. इनमें 20 खदानें पहली बार पेश की जाएगी और 10वें दौर की 7 खदानों को दूसरी बार बोली के लिए रखा जाएगा. इनमें छत्तीसगढ़ की 5 खदानें शामिल हैं. जिनमें विजय सेंट्रल, बणई-भालूमुंडा भटगांव एक्सटेंशन खदान भी शामिल हैं.
11वें दौर में नीलामी के लिए सूचीबद्ध किए गए कोल ब्लॉक्स
भांडक पश्चिम (महाराष्ट्र)
2.दहेगांव/मकरधोकरा – IV (महाराष्ट्र)
साहपुर पूर्व (मध्य प्रदेश)
सेरेगढ़ा (झारखंड)
सिमरिया (संशोधित) (मध्य प्रदेश)
विजय सेंट्रल (छत्तीसगढ़)
7-8. बणई एवं भालूमुंडा (छत्तीसगढ़)
चैनपुर (छत्तीसगढ़)
चिखलधोकरा (महाराष्ट्र)
जवारदाहा उत्तर (झारखंड)
जवारदाहा दक्षिण (झारखंड)
मार्गो ईस्ट (झारखंड)
मार्गो वेस्ट (झारखंड)
मरवाटोला – I (मध्य प्रदेश)
मरवाटोला – II (मध्य प्रदेश)
नामचिक पूर्व (अरुणाचल प्रदेश)
नामचिक पश्चिम (अरुणाचल प्रदेश)
सारधापुर जलताप पूर्व (ओडिशा)
सारधापुर जलाताप पश्चिम (ओडिशा)
10वें दौर के वे कोल ब्लॉक्स, जो दूसरी बार नीलामी के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे.
भटगांव II एक्सटेंशन (बोझा) (छत्तीसगढ़)
तांडसी-III और तांडसी-III एक्सटेंशन (मध्य प्रदेश)
बिचारपुर दक्षिण (मध्य प्रदेश)
सेंदुरी (मध्य प्रदेश)
तंगरदिही उत्तर (ओडिशा)
उस्ताली उत्तर (ओडिशा)
बैसी पश्चिम (संशोधित) (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI