घर से परीक्षा देने निकली 10वीं की छात्रा का अपहरण कर रेप, आरोपी इष्टा राणा गिरफ्तार, पुलिस ने लड़की को किया सकुशल बरामद, लोगों में आक्रोश
A 10th-grade student who had left home to take an exam was kidnapped and raped. Accused Ishta Rana arrested. Police recovered the girl safely, sparking outrage.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में परीक्षा देने निकली छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया, फिर ओडिशा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है. यह मामला थाना पत्थलगांव के चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को कोल्हेंझरिया क्षेत्र के ग्रामीण ने चौकी कोल्हेनझरिया में शिकायत दर्ज कराई कि10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की बेटी अपने सहेलियों के साथ 24 फरवरी को परीक्षा दिलाने सुबह 8 बजे निकली थी. सुबह 9 बजे स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी परीक्षा में शामिल नहीं हुई है,
परिजनों ने नाबलिग बेटी की पता तलाश की और उसकी सहेलियों से पूछताछ की. छात्राओं ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने के दौरान बोली कि तुम लोग स्कूल पहुँचों मैं कुछ देर में आती हूं. जिसके बाद वो स्कूल नहीं पहुंची थी.
परिजनों ने फौरन बेटी के गुमशुदगी की शिकायत चौकी में दर्ज कराई. पुलिस ने छात्रा के गुमशुदगी की शिकायत को गंभीरता से लिया और बालिका को बरामद करने के निर्देश थाना पुलिस को दिया.
पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की. इस दौरान पता चला कि एक युवक बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. वर्तमान में बालिका जशपुर जिले से लगे ओडिशा के एक ग्राम में है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी इष्टा राणा को हिरासत में लिया और बालिका को सकुशल बरामद कर जशपुर लाया गया.
पुलिस पूछताछ में बालिका ने बताया कि इंस्टा राणा से फोन के माध्यम से दोस्ती हुई थी. इस दौरान इंस्टा राणा ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ओडिशा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता के बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस पूरे मामले में चौकी प्रभारी समेत चौकी स्टाफ की अहम भूमिका रही. फिलहाल मामले में आगे की जांच कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



