क्रेन की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस कर रही मामले की जांच

A 15-year-old child died on the spot after being hit by a crane, his identity could not be established, police is investigating the case

क्रेन की चपेट में आने से 15 साल के बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर/तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा स्थित सीजी ढाबा तुलसी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब किशोर क्रेन की चपेट में आ गया.
मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है. जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 15-16 साल के आसपास बताई जा रही है. उसने नीले रंग का हाफ शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था.
 तिल्दा नेवरा पुलिस ने अपील किया कि जो कोई भी से लड़के को पहचानता हो तो तिल्दा नेवरा थाने में संपर्क कर को खबर करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI