75 की जवानी, 35 की कहानी, सुहागरात में रात को रोमांस और सुबह सीधा पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार रोककर बुलाई गई पुलिस

A 75-year-old, a 35-year-old girl, a romantic wedding night followed by a postmortem in the morning. The funeral was halted and the police were called.

75 की जवानी, 35 की कहानी, सुहागरात में रात को रोमांस और सुबह सीधा पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार रोककर बुलाई गई पुलिस

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है. जो पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है. यहां गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 साल के बुजुर्ग संगरुराम ने 35 साल की महिला मनभावती से दूसरी शादी की. लेकिन सुहागरात के ठीक अगले दिन सुबह उनकी अचानक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार रोक दिया और पुलिस जांच की मांग की. जबकि गांव में तरह-तरह की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. 
संगरुराम एक साधारण किसान थे. जिनकी पहली पत्नी का निधन करीब एक साल पहले हो गया था. उनके कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती-बाड़ी कर गुजारा कर रहे थे. उनके भाई और भतीजे दिल्ली में कारोबार करते हैं.
परिजनों के मुताबिक संगरुराम ने दूसरी शादी का फैसला लिया. उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मनभावती से संपर्क किया. जो तीन बच्चों की मां हैं और कुछ साल पहले अपने पहले पति को खो चुकी थीं. सोमवार 29 सितंबर को दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की. फिर स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लिए. शादी के बाद मनभावती और उसके बच्चे संगरुराम के घर आ गए.
नई दुल्हन मनभावती ने बताया “सोमवार रात करीब 1 बजे तक हम दोनों बातें कर रहे थे. संगरुराम ने वादा किया था कि वह अपनी सारी जमीन-जायदाद मेरे नाम कर देंगे. वह पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे. मंगलवार सुबह अचानक उनकी गर्दन झुक गई और वे बेहोश हो गए. हमने उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.”
परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी है. संगरूराम के भतीजे ने कहा “हमने उन्हें उम्र का हवाला देकर शादी न करने की सलाह दी थी. लेकिन वह नहीं माने. अब यह मौत प्राकृतिक लग रही ही नहीं. हम पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच चाहते हैं.”
गांववालों ने भी बुजुर्ग को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन संगरुराम ने किसी की नहीं सुनी. अब कुछ लोग इसे उम्र और स्वास्थ्य संबंधी प्राकृतिक कारण बता रहे हैं. तो कुछ जायदाद के लालच और संदिग्ध हालात की आशंका जता रहे हैं.
गौराबादशाहपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है. “शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और अगर कोई संदिग्ध तथ्य मिला तो कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कोई FIR नहीं हुई है.” सोशल मीडिया पर भी यह घटना वायरल हो रही है. जहां लोग इसे ‘सुहागरात बनी आखिरी रात’ कहकर चर्चा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “समाज कहां जा रहा है? बुजुर्ग की जिंदगी का अंत नई शुरुआत से हो गया.”
यह घटना न केवल जौनपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों की दूसरी शादी और संभावित जोखिमों पर बहस छेड़ रही है. पुलिस ने परिजनों को शांत रहने और जांच में सहयोग करने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t