बसंत पंचमी के दिन शराबी टीचर ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम सभा में स्कूल से हटाने का प्रस्ताव पारित

A drunken teacher created a ruckus on Basant Panchami; the video went viral, sparking anger among villagers. A Gram Sabha passed a resolution to remove him from the school.

बसंत पंचमी के दिन शराबी टीचर ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, ग्राम सभा में स्कूल से हटाने का प्रस्ताव पारित

सूरजपुर : बसंत पंचमी के दिन शराब के नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीणों में जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसकी शिकायत अधिकारियों से करते हुए गांव में ग्राम सभा बुलाकर स्कूल से हटाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया है. यह मामला सूरजपुर जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द प्राथमिक शाला जूना पारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुमगरा खुर्द जूना पारा प्राथमिक शाला में बुद्धेश्वर प्रसाद दास शिक्षक के पद पदस्त है. सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है. आए दिन स्कूल में शराब का सेवन कर पहुंचते हैं. कई बार ग्रामीणों को समझाइए देने के बावजूद इनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ.
बसंत पंचमी के दिन नशे की हालत में स्कूल परिसर पहुंचा और वहां जमकर हंगामा किया. शिक्षक की स्थिति इतनी खराब थी कि वह न तो ठीक से खड़ा हो पा रहा था. न ही बच्चों एवं ग्रामीणों से सही ढंग से बातचीत कर पा रहा था और स्कूल परिसर में जमकर उत्पाद मचाते हुए ग्रामीणों के बहस करने लगा.
खबर पर ग्राम सरपंच रुपमनियां मरावी जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंची और फौरन ग्राम सभा बुलाकर शिक्षक बुद्धेश्वर दास को स्कूल से हटाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया. शिक्षक की इस हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. संबंधित शिक्षक आए दिन शराब पीकर स्कूल आता था. कई बार ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाइश भी दी गई. लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ. बच्चों के भविष्य और स्कूल के माहौल को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही थी.
गौरतलब है कि लखनपुर विकासखंड में कई विद्यालय में ऐसे शिक्षक है जो आदतन शराबी है और शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचते हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इन शराबी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB