बीमारी से परेशान पति ने पत्नी का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, बच्चों की खातिर बदला खुदकुशी का इरादा, आरोपी मिथुन गिरफ्तार
A husband, troubled by illness, strangled his wife to death, changed his mind about suicide for the sake of his children; accused Mithun arrested.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका जिड़गीपारा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पति-पत्नी ने कथित रुप से साथ मरने का मन बनाया था. लेकिन बच्चों का भविष्य सामने आते ही पति का इरादा बदल गया. इससे पहले ही उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुरका जिड़गी पारा निवासी रामदिल आयाम उर्फ मिथुन उम्र 30 साल द्वारा पत्नी फरहारो उम्र करीब 30 साल की 20 जनवरी मंगलवार शाम करीब 6 बजे हाथ और पैर से गला दबाकर हत्या कर दी. घटना गांव के ही रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में हुई. आरोपित द्वारा इस घटना की खबर खुद अपने भाई श्यामदिल आयाम को 22 जनवरी की रात दी. खबर के आधार पर राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की लाश गन्ना बाड़ी में मृत पड़ी थी.
इस मामले में मृतका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने पुलिस को बताया कि वह पेट दर्द, हाथ, पैर दर्द से परेशान है. स्वास्थ्य ख़राब रहने की वजह से कई जगह इलाज कराया था. उसकी परेशानियां दूर नहीं हुई तो साथ मरने का मन बनाया. इसके बाद गन्ना बाड़ी में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.
पति ने पुलिस को बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. आठ साल और तीन साल के दो बच्चों के भविष्य को देखते हुए खुद नहीं मरने का फैसला लिया. हालांकि आरोपी के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है. हत्या का वास्तविक कारण जानने का प्रयास पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



