कुरुद में सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी बरामद, होंडा जप्त

Sensational robbery in Kurud exposed, police took prompt action, arrested three vicious accused within 24 hours, recovered all the goods, Honda seized.

कुरुद में सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे में तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी बरामद, होंडा जप्त

धमतरी/कुरुद : धमतरी जिला के कुरुद थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हॉकर से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से लूट का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गाड़ाडीह निवासी अनमोल साहू उम्र 19 साल ने थाना कुरुद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे वह पेपर लेने कुरुद जा रहा था. इसी दौरान एडवेंचर स्कूल कुरुद के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. डंडे से मारपीट कर उससे दो मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नगद लूट लिए.
लूट के दौरान संघर्ष में दो आरोपियों के चेहरे से कपड़ा हट गया. जिनमें से एक की पहचान गौरव यादव उर्फ बंठा, निवासी कुरुद के रुप में हुई. वारदात की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस ने फौरन जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसके बयान के आधार पर अन्य दो आरोपियों जीत भारती निवासी चरमुडिया और लीला राम ध्रुव निवासी गोडपारा कुरुद को गिरफ्तार किया गया. कार्यपालन दंडाधिकारी के सामने कराई गई पहचान परेड में प्रार्थी ने तीनों आरोपियों की पहचान की.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल Honda Lio मोटरसाइकिल नम्बर CG 05 AS 9336), Redmi 8A और POCO C71 मोबाइल फोन और 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं.
तीनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 126(2), 309(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. वहीं मुख्य आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा के खिलाफ लंबा आपराधिक इतिहास होने के चलते पुलिस अधीक्षक ने उसकी गुंडा फाइल खोलने और जिलाबदर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
मुख्य आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा के खिलाफ लूट, चोरी, गृहभेदन, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित 12 से अधिक गंभीर जुर्म दर्ज हैं. अन्य दो आरोपियों के खिलाफ भी पहले भी में आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.
आरोपी
01) गौरव उर्फ बंठा यादव पिता त्रिभुवन यादव उम्र 20 साल निवासी इंदिरा नगर, कुरुद
02) जीत भारती पिता गोपीचंद भारती उम्र 21 साल निवासी सतनामी पारा, चरमुडिया
03) लीला राम ध्रुव पिता स्व संतोष ध्रुव उम्र 24 साल निवासी गोडपारा कुरूद,थाना कुरुद, जिला धमतरी (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB